फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   How will the dream come true of Investors Summit with this budget

आखिर इस बजट से कैसे साकार होगा इन्वेस्टर समिट का सपना 

Tue, 22 Mar 2016 09:28 AM IST
यशलोक सिंह/अमर उजाला, फरीदाबाद
यशलोक सिंह/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 22 Mar 2016 09:28 AM IST
विज्ञापन
How will the dream come true of Investors Summit with this budget
सीएम मनोहर लाल खट्टर - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा सरकार प्रदेश में निवेश आकर्षित करने के लिए अपना पूरा जोर लगा रही है। निवेश को पर लगाने के लिए गुडग़ांव के होटल लीला में सात-आठ मार्च को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट हुई।

विज्ञापन


इस दौरान देशी-विदेशी निवेशकों के साथ प्रदेश सरकार ने 5.84 लाख करोड़ रुपये के 359 समझौते किए। मनोहर सरकार से लेकर केंद्रीय मंत्रियों तक ने निवेशकों से काफी लंबे चौड़े वायदे किए।
विज्ञापन


इन निवेशकों की नजर मनोहर सरकार के बजट पर भी लगी रही। विशेषज्ञों का कहना है यह बजट उन्हें भी निराश करने वाला है। उद्योग जगत से ताल्लुक रखने वालों का कहना है कि हरियाणा अपने ऐसे बजट से निवेशकों को कैसे खुश कर पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्योग विहार इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के महासचिव एपी जैन ने कहा कि बजट उद्योगों को निराश करने वाला है। ऐसे में विदेशी निवेशक हरियाणा की ओर कैसे आकर्षित होगें। ऐसे में यह अशंका प्रबल हो गई है कि विदेश का जो प्रस्ताव है वह आने वाले समय में प्रस्ताव ही साबित हो सकता है।

इसे हकीकत में बदलने के लिए सरकार को अलग से प्रयास करना पड़ेगा। अगर ऐसा नहीं होगा तो दिक्कत आ सकती है। गुडग़ांव के उद्यमी एसके आहूजा का कहना है कि जिन लोगों ने हरियाणा में निवेश के लिए एमओयू साइन किया है वह यहां की हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं। बजट को लेकर भी इनकी काफी दिलचस्पी रही।


इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने को लेकर बजट में सरकार की ओर से कोई ठोस व्यवस्था का नहीं होना ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के प्रयास पर पानी फेर सकता है। हरियाणा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के चेयरमैन किशन कपूर का कहना है कि सरकार के बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योगों को प्रोत्साहन की दिशा में कोई दूरदर्शिता नहीं दिखाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed