जानिए, कैसे रेव पार्टी के जाल में फंसते हैं युवा
तेज और धमाकेदार संगीत बिना लय ताल के थिरकते नौजवान हल्की रोशनी में लहराते और एक दूसरे से टकराते जिस्म। हर तरफ धुआं ही धुआं फिजा में तैरती तीखी और नशीली गंध। रेव पार्टी का नजारा ऐसा ही होता है।
यहां दिमाग को झनझना देने वाली नशे की सौगात बंटती है। यह नशा किसी भी नौजवान की जिंदगी को पटरी से उतारने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ता है।
तावडू में रेव पार्टी के दौरान कोकीन नौजवानों को परोसी गई। कोकीन का महज एक शॉट इन नौजवानों को किसी और दुनिया में ले जाता है। नशे के सौदागर अपना माल खपाने के लिए ऐसी पार्टियां अरेंज करते हैं।
फेसबुक और व्हाट्सएप है माध्यम
रेव पार्टी हो या हुक्का पार्टी इसमें फेसबुक और ह्वाट्सअप का बड़ा हाथ होता है। इस पार्टी के लिए सभी को एकत्र करने का यह बड़ा माध्यम है। तावडू में जो रेव पार्टी पकड़ी गई है इसमें भी एकत्र होने वाले इन्हीं दोनों माध्यमों से जुड़े थे।
कुछ वेबसाइट्स भी इसमें भूमिका निभाती हैं। मगर अब ह्वाट्सअप ऐसे लोगों के लिए काफी मुफीद साबित होता जा रहा है। हुक्का बार में अलग-अलग फ्लेवर किशोरों को परोसा जा रहा है। इसे शीशा नाम से जाना जाता है।
रेव पार्टी में परोसा जाता है यह नशा...
हेरोइन
हशीश
ब्राउन शुगर
स्मैक
एक्सटेसी की गोलियां
कैलीफोर्नियां ड्रॉप
एलएसडी
क्रिस्टल
मेथामफेटामाइन
गांजा