फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   how police reached to Doctor Death killer of 100 people inside story of his arrest

एक छोटी सी चूक और काम तमाम : 100 लोगों के हत्यारे 'डॉक्टर डेथ' तक ऐसे पहुंची पुलिस, गिरफ्तारी की इनसाइड स्टोरी

Wed, 21 May 2025 06:07 AM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Wed, 21 May 2025 06:07 AM IST
सार

गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने खुलासा किया गया कि पुलिस को हमेशा को लिए चकमा देने के लिए उसने बाबा का हूलिया बनाया था। उसे यकीन था कि पुलिस कभी भी उस तक नहीं पहुंच पाएगी। 

विज्ञापन
how police reached to Doctor Death killer of 100 people inside story of his arrest
डॉक्टर देवेंद्र कुमार शर्मा उर्फ डॉक्टर डेथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पैरोल लेकर फरार हुए डॉ. देवेंद्र कुमार शर्मा ने लगभग अपना पूरा भेस ही बदल लिया था। उसने दौसा के एक मंदिर में रहकर अपना आश्रम बना लिया था। कोई भी उसको नहीं पहचानता था। आश्रम में देवेंद्र आस-पास के लोगों का इलाज भी करने लगा था। अपराध शाखा की टीम ने उसकी जानकारी जुटाई।

विज्ञापन
Trending Videos

इलाज के बहाने पहुंचा जवान
करीब एक सप्ताह तक टीम उसके आश्रम के बाहर निगरानी करती रही। पुलिस का एक जवान आश्रम में इलाज के बहाने देवेंद्र के पास गया। पूरी तरह पुख्ता करने के बाद टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय लोगों को जब देवेंद्र के कारनामों को पता चला तो उनके होश उड़ गए। टीम उसे लेकर दिल्ली आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार विधवा संग रहा छिपकर
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि 2020 में पहली बार जब वह पैरोल लेकर फरार हुआ था तो वह दिल्ली में ही एक विधवा महिला के साथ छिपकर रहा था। छह बाद ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। 2023 में जब वह फरार हुआ तो पुलिस ने करीब छह माह उसे ढूंढने में एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया। कई राज्यों की खाक छानी गई।

विज्ञापन

एक बेटा स्विट्जरलैंड व दूसरा बेटा केरल में कर रहा नौकरी
इसी कड़ी में जांच करने पर देवेंद्र के परिवार का पता लगाया गया। छानबीन में पता चला कि देवेंद्र की पत्नी ने 2004 में पति की घिनौनी हरकतों का पता चलने पर हमेशा के लिए उसे छोड़ दिया। वह बच्चों को लेकर मुंबई चली गई थी। देवेंद्र का एक बेटा स्विट्जरलैंड व दूसरा बेटा केरल में रहकर नौकरी कर रहे थे।

'डॉक्टर डेथ' की खौफनाक कहानी: ऐसे बना सीरियल किलर, 100 से अधिक को मार मगरमच्छों को खिलाया; घाटे ने बनाया शैतान
रिचार्ज हुआ तो पता चली लोकेशन
देवेंद्र अपने रिश्तेदारों के संपर्क में भी नहीं था। पुलिस ने किसी तरह उसका मोबाइल फोन प्राप्त किया। वह लगातार बंद रहता था। करीब चार माह की छानबीन के बाद पुलिस टीम को पता चला कि उसका मोबाइल राजथान के दौसा में रिचार्ज हुआ है। इसके अलावा उसका फोन एक-दो बार ऑन हुआ तो उसकी लोकेशन भी दौसा की मिली।

पुलिस आश्रम में रहकर जुटाई जानकारी
टीम को वहां रवाना कर दिया गया। पड़ताल करते हुए पुलिस की टीम आरोपी की क्लीनिक के पास मौजूद बाबा के आश्रम तक पहुंची। वहां बाबा का हूलिया आरोपी से कुछ-कुछ मेल खा रहा था। टीम आश्रम के बाहर रहकर जानकारी जुटाती रही और जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

इसलिए बनाया बाबा का हूलिया
गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने खुलासा किया गया कि पुलिस को हमेशा को लिए चकमा देने के लिए उसने बाबा का हूलिया बनाया था। उसे यकीन था कि पुलिस कभी भी उस तक नहीं पहुंच पाएगी। लेकिन पुलिस ने उसे ढूंढ ही निकाला। आरोपी को दिल्ली लाकर जेल प्रशासन के हवाले कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed