जब नेताजी मुलायम सिंह ने पूछा कैसी चल रही है दादी की रसोई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को जब नोएडा में चलाई जा रही दादी की रसोई के बारे में जानकारी दी गई तो उन्होंने शनिवार को संचालक को बुलाकर जानकारी ली।
पूरे उत्तर प्रदेश में इसे चलाने को लेकर भी मंथन किया गया। दरअसल, पिछले दिनों अमर उजाला ने समाजसेवी अनूप खन्ना द्वारा चलाई जा रही दादी की रसोई को प्राथमिकता से छापा था।
बढ़ती महंगाई में शुद्ध और सस्ता खाना दादी की रसोई की खासियत है। दादी की रसोई के बारे में जानकारी लेने के लिए प्राधिकरण चेयरमैन रमा रमण समेत अन्य अधिकारी और शहर के जानेमाने लोग मौके पर जाकर सराहना कर चुके हैं।
पूर्व सांसद और सपा के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सिंह नागर ने बताया कि शनिवार को दिल्ली में नेताजी आए हुए थे। बातों-बातों में ही नोएडा में चल रही दादी की रसोई का जिक्र हुआ तो उन्होंने कहा कि अनूप खन्ना से कहो कि वह हमसे आकर मिलें।
बिना देरी किए अनूप को इसकी जानकारी दी गई कि नेताजी बुला रहे हैं। जैसे ही अनूप नेताजी के पास पहुंचे तो उन्होंने पूछा कि कैसी चल रही है दादी की रसोई।
अनूप ने इसकी जानकारी दी। नेताजी ने यही कहा कि ऐसे ही समाज में अच्छे काम करते रहो। अनूप ने बताया कि उनके लिए आज का दिन सबसे बड़ा है, क्योंकि नेताजी ने उनके काम की सराहना की है।