फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   How come birds in smoke-wrapped city

धुंध और धुएं से लिपटे शहर में कैसे आएंगे परिंदे

Sun, 23 Nov 2014 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 23 Nov 2014 10:00 AM IST
विज्ञापन
How come birds in smoke-wrapped city

राष्ट्रीय राजधानी से नाराज है प्रवासी पक्षी

विज्ञापन


राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अंधाधुंध हो रहे सरकारी और निजी निर्माणों ने बेजुबानों का चैन छीन लिया है। बेरहम विकास की दौड़ में हमने न सिर्फ पक्षियों का आशियाना छीना बल्कि बल्कि पारिस्थैतिकी तंत्र (इकोलॉजी सिस्टम) को तहस-नहस कर दिया। नतीजा यह है कि पूरा शहर इस समय धुएं और धुंध में लिपटा हुआ है। इससे पक्षी दूर भाग रहे हैं।

शहर के सबसे पुराने बर्ड वाचर डॉ. योगेश पाराशर की नजर ने पिछले तीन दशक में जो बदलाव देखे हैं, उनमें मनुष्य ने सबसे ज्यादा नुकसान इन बेजुबानों को ही पहुंचाया है। डॉ. पाराशर के मुताबिक, 30 साल पहले बल्लभगढ़ के आसपास काफी पक्षी देखने को मिलते थे।
विज्ञापन


बड़खल, सूरजकुंड क्षेत्र तो इसके लिए काफी धनी माने जाते थे। लेकिन अब इन दोनों के सूखने के बाद यहां भी पक्षियों की आवाज नहीं सुनाई देती। सूरजकुंड की पीकॉक झील भी निर्दयी काल का शिकार हो गई। पाराशर के मुताबिक हाइवे के साथ बने सेक्टर भी बागान काट कर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश की कई बर्ड सेंचुरी को खंगालने के बाद ‘ए ब्रीथ ऑफ फ्रेस एयर’ नामक पुस्तक लिखने वाले वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर एवं पक्षी विशेषज्ञ एन. शिवकुमार ने इस औद्योगिक शहर में रहने के लिए पक्षियों द्वारा किए जा रहे समझौते का दर्द बयां करतीं कई तस्वीरें समय-समय पर कैद की हैं।

शिवकुमार कहते हैं कि हमने बिल्डिंग पर बिल्डिंग खड़ी करते-करते पूरे शहर को कंक्रीट के जंगल में बदल दिया। अपने आशियाने और सुविधा के लिए इन पक्षियों के घरौंदे उजाड़ दिए।

20 हजार से अधिक पेड़ काटे जा चुके हैं

एक अनुमान के मुताबिक फरीदाबाद में सिक्स लेन (हरियाणा क्षेत्र), मेट्रो और सूरजकुंड रोड प्रोजेक्ट में पिछले कुछ वर्षों में कुल मिलाकर 20 हजार से अधिक पेड़ काटे जा चुके हैं, लेकिन उनकी जगह लगाने का मसला अभी तक हल नहीं हुआ।


परेशान हैं परिंदे
देश में सबसे पहले हरियाणा ने अपने पर्यटन स्थलों के नाम पक्षियों के नाम पर रखे थे, ताकि लोग उनसे प्यार करें। उनकी रक्षा का यत्न करें। लेकिन अब इसी प्रदेश में परिंदे परेशान हैं। अब न गोरैया चहचहाती है न तो गिद्द दिखते हैं। इसके परिणाम हमें ही भुगतने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed