फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Housing Development Council suspended 12 engineers in case of poor construction at Ghaziabad

यूपी: घटिया निर्माण कराने वाले आवास विकास के 12 इंजीनियर निलंबित, फर्म के खिलाफ दर्ज होगा केस

Fri, 22 Jun 2018 09:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 22 Jun 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
Housing Development Council suspended 12 engineers in case of poor construction at Ghaziabad
फाइल फोटो
आवास विकास परिषद ने गाजियाबाद के शिखर एन्क्लेव में घटिया निर्माण के मामले में 12 इंजीनियरों को निलंबित कर दिया है। साथ ही घटिया निर्माण कराने वाली फर्म को काली सूची में डालने एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


यह कार्रवाई घटिया निर्माण और अधिक भुगतान की शुरुआती जांच के बाद की गई है। आवास आयुक्त अजय चौहान ने बताया गाजियाबाद के सेक्टर-15 में निर्माणाधीन शिखर एन्क्लेव के निर्माण को लेकर आवंटियों ने निर्माण कार्य, लिफ्ट और बिजली व्यवस्था काफी घटिया होने की शिकायतें की थीं।
विज्ञापन


साथ ही बिना कार्य के ही फर्म मेसर्स सांई कंस्ट्रक्शन को 58.17 लाख ज्यादा भुगतान का भी आरोप था। शुरुआती जांच में आरोपों की पुष्टि पर तीन अधिशासी, चार सहायक और पांच अवर अभियंताओं को निलंबित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निलंबित अभियंताओं के खिलाफ जांच भी बैठाई गई है। उन्होंने बताया कि संबंधित फर्म के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। 

इन पर हुई कार्रवाई

अधिशासी अभियंता : नासिर हुसैन फाजली, राजीव कुमार और मनीष पाठक।
सहायक अभियंता : राजीव कुमार यादव, एमबी कौशिक, डीसी शुक्ल और डीआर मौर्या।
अवर अभियंता : गजेंद्र पाल सिंह, राजीव वर्मा, एसके गैरा, यूसी मिश्रा और भूपलाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed