फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Housing and Development Board flats will be expensive

और महंगे होंगे आवास विकास परिषद के फ्लैट

Sun, 27 Apr 2014 12:36 AM IST
सौरभ पांडेय/अमर उजाला, वसुंधरा
सौरभ पांडेय/अमर उजाला, वसुंधरा Updated Sun, 27 Apr 2014 12:36 AM IST
विज्ञापन
Housing and Development Board flats will be expensive

आवास विकास की कालोनियों में घर लेने की सोच रहे लोगों पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। कुछ दिन पहले तक सर्विस चार्ज लगने के कारण महंगे हुए फ्लैटों के बाद अब सर्किल रेट लोगों की जेब का बोझ बढ़ा देगा। परिषद ने सर्किल रेट में 16 फीसदी बढ़ोतरी की है। परिषद ने नए रेट लागू कर दिए हैं।

विज्ञापन


आवास विकास परिषद ने अपनी सभी योजनाओं के सर्किल रेट में पिछले साल दो बार बढ़ोतरी की थी। वहीं इसके बाद करीब 10 फीसदी सर्विस चार्ज भी जोड़ दिया गया था। जिससे फ्लैटों की कीमत 50 हजार से एक लाख रुपए तक बढ़ र्गई थी।
विज्ञापन


अब परिषद ने वसुंधरा, दिल्ली-सहारनपुर और सिद्धार्थ विहार योजना के सर्किल रेट 16 फीसदी तक बढ़ा दिए हैं। आवास आयुक्त एमकेएस सुंदरम ने बताया कि विकास को देखते हुए सर्किल रेट में बढ़ोतरी की जाती है। नए सर्किल रेट लागू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषि मंडप और आगामी योजनाओं पर पड़ेगा असर
परिषद की दिल्ली सहारनपुर योजना में प्रस्तावित ऋषि मंडप योजना पर नए सर्किल रेटों का असर पड़ेगा। इसके साथ ही सिद्धार्थ विहार में प्रस्तावित बहुमंजिला इमारतें भी लोगों की जेब का बोझ बढ़ाएंगी।

सबसे अधिक असर वसुंधरा सेक्टर-7 और आठ में आने वाली योजनाओं पर पड़ेगा। वसुंधरा में सर्किल रेट को दो भागों में बांटा गया है। यहां का सर्किल रेट सबसे अधिक है।

पहले की खरीद पर फर्क नहीं
अगर किसी योजना में पहले ही फ्लैट ले रखा तो अब सर्किल रेट बढ़ने का फर्क नहीं पड़ेगा। नए फ्लैटों की खरीद और नई आवासीय योजनाओं पर बढ़ी हुई दरों से ही भुगतान करना होगा।


बढ़ी कीमत करेगी जेब ढीली
जिस फ्लैट की कीमत 10 लाख थी, अब उसकी कीमत साढ़े 11 लाख होगी। ऐसे में करीब करीब डेढ़ लाख का अधिक भुगतान करना होगा। कीमत में करीब 16 फीसदी की बढ़ोत्तरी होगी।

अब ये होंगे योजनाओं के रेट
वसुंधरा सेक्टर-1,3,5,7,9,11,13,15,17,19 38000 रुपये प्रति वर्ग मीटर
वसुंधरा सेक्टर-2,4,6,8,10,12,14,16,18 42000 रुपये
सिद्धार्थ विहार 32000 रुपये
दिल्ली सहारनपुर 23500 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed