{"_id":"64c0f2c8f0b795345c30a6fcdb1bad23","slug":"house-tax-will-be-increased-from-new-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल से बढ़ जाएगा हाउस टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल से बढ़ जाएगा हाउस टैक्स
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 28 Dec 2013 11:18 AM IST
विज्ञापन
एनडीएमसी के इलाके में रहने वाले लोगों को नए साल पर बढ़े टैक्स का झटका लगने वाला है। हाउस टैक्स में बीस फीसदी का इजाफा किया जा रहा है।
विज्ञापन
एनडीएमसी द्वारा पारित एक प्रस्ताव के मुताबिक, प्रति यूनिट टैक्स को 1000 से बढ़ा कर 1200 रुपये कर दिया गया है। दो सौ वर्ग मीटर व उससे अधिक वाली प्रॉपर्टी पर आने वाले वित्त वर्ष से नई दरें लागू हो जाएंगी।
विज्ञापन
एनडीएमसी के वित्त सलाहकार कुमार ऋषिकेश ने कहा, ‘वर्ष 2009 में हमने हाउस टैक्स लगाने का तरीका बदला था और अब यह यूनिट रेट के हिसाब से लिया जा रहा है।’
उन्होंने आगे कहा कि हाउस टैक्स की समीक्षा तीन साल के अंतर पर की जाती है और ये काफी समय से लंबित था। हालांकि इस बढ़ोतरी का असर किराए की कमर्शियल प्रॉपर्टी पर नहीं पड़ेगा क्योंकि इसकी गणना वास्तविक किराये के आधार पर की जाती है।
विज्ञापन