होटल लीला के शेफ को मिली जान से मारने की धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव-दिल्ली बॉर्डर स्थित पांच सितारा होटल लीला के स्पेनिश सेफ को जान
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिसमें धमकी भेजने वाले शख्स के मोबाइल नंबर की डिटेल खंगाली जा रही है।
जानकारी के अनुसार भारतीय मूल के स्पेनिश युवक काफी समय से डीएलएफ फेज पांच एरिया में परिवार सहित रहता है। वह होटल लीला में शेफ के पद पर कार्यरत है।
पुलिस कर रही है जांच
पुलिस के मुताबिक नौ नवंबर को युवक के वॉट्सऐप पर किसी अज्ञात नंबरों से
मैसेज आया। जिसमें उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।
मैसेज
पढ़ने के बाद युवक ने पहले अनदेखा कर दिया लेकिन बाद में युवक को जान का
खतरा महसूस हुआ। जिसके बाद उसने पुलिस से संपर्क साधा। मामला विदेशी नागरिक
से जुड़ा होने के चलते डीएलएफ फेज दो थाना पुलिस ने युवक की शिकायत पर
तुरंत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी नवीन
कुमार के अनुसार वॉट्सऐप पर मिले धमकी भरे मैसेज वाले नंबरों की डिटेल
जुटाई जा रही है, जिसमें साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है। पुलिस जल्द ही
आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।