फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hostel allotment for PG girl students begins in JNU

Delhi NCR News: जेएनयू में पीजी छात्राओं के लिए हॉस्टल आवंटन शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 07:15 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्राओं के लिए हॉस्टल आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रशासन ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की पीजी छात्राओं के लिए हॉस्टल आवंटन की सूची जारी कर दी है। विश्वविद्यालय ने अलग-अलग हॉस्टल के आवंटन को लेकर सभी वर्ग की 428 छात्राओं की सूची जारी की है। छात्राओं को शिप्रा, गंगा, गोदावरी, बराक सहित कई दूसरे हॉस्टल आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन


छात्राओं को 12 अगस्त तक संबंधित हॉस्टल में रिपोर्ट करना होगा। जेएनयू छात्र संघ की उपाध्यक्ष मनीषा ने कहा कि पीजी के लिए ज्यादातर छात्राओं को हॉस्टल आवंटित हो चुके हैं। अभी यूजी की छात्राओं के लिए सूची आना बाकी रह गया है। इसके लिए एसोसिएट डीन ऑफ स्टूडेंट से मुलाकात की थी। उन्होंने पांच अगस्त तक हॉस्टल आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने का आश्वासन दिया है। सोमवार से नया सत्र शुरू होने जा रहा है। ऐसे में अगर किसी छात्रा को हॉस्टल संबंधी दिक्कत है तो वह छात्र संघ से संपर्क कर सकती है। विश्वविद्यालय में गेस्ट फॉर्म भरकर भी हॉस्टल कुछ दिन के लिए प्राप्त किया जा सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed