फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   hostage her in hotel hungry, 17-year-old girl was raped by 27 men

17 साल की किशोरी से 27 लोगों ने किया रेप, 6 गिरफ्तार

Mon, 07 Sep 2015 01:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 07 Sep 2015 01:24 PM IST
विज्ञापन
hostage her in hotel hungry, 17-year-old girl was raped by 27 men

दिल्ली की एक किशोरी के साथ जयपुर में वहशीपन का मामला सामने आया है। एक दंपति नौकरी का झांसा देकर 17 वर्षीय पीड़िता को जयपुर ले गए, जहां एक होटल में बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप किया गया।

विज्ञापन


आरोप है कि 24 घंटे में उसके साथ 27 लोगों ने रेप किया। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर पीड़िता वापस दिल्ली पहुंची और मंगोलपुरी थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी दंपति समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी को पकड़ने के लिए जयपुर में छापामारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भूखा रख बनाते रहे हवस का शिकार

hostage her in hotel hungry, 17-year-old girl was raped by 27 men

जानकारी के मुताबिक किशोरी परिजनों के साथ मंगोलपुरी में रहती है। घर की गरीबी को देखते हुए उसने नौकरी की तलाश शुरू की।

किशोरी का आरोप है कि 30 अगस्त को इलाके के ही रॉकी और उसकी पत्नी उसे नौकरी लगवाने की बात कहकर अपने साथ जयपुर ले गए।

यहां उसे एक एक होटल में रखा। कुछ देर बाद ही दंपति बहाना बनाकर उसे कमरे में छोड़कर चले गए। इसके बाद होटल कर्मचारी मुकेश, अनिल, अर्जुन औैर एक अन्य ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

देह व्यापार में धकेलना चाहते थे उसे

hostage her in hotel hungry, 17-year-old girl was raped by 27 men

युवती का आरोप है कि 24 घंटे में उसके साथ 27 लोगों ने रेप किया। उसे भूखा रखा गया। अगले दिन वह किसी तरह वहां से भागी और बस से दिल्ली पहुंचने के बाद मंगोलपुरी थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती बताई।

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने पर अपहरण और गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि दंपति और जयपुर होटल के चार कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस पूछताछ में दंपति ने बताया कि वह किशोरी को देह व्यापार में धकेलना चाहते थे, लेकिन उसके भागने के बाद अपने मंसूबों में सफल न हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed