फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hospitals, builders or sewer connection Himself

अस्पतालों, बिल्डरों ने खुद जोड़े सीवर कनेक्शन

Tue, 28 Jul 2015 01:55 AM IST
राजीव शर्मा/अमर उजाला, गाजियाबाद
राजीव शर्मा/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 28 Jul 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
Hospitals, builders or sewer connection Himself

शहर के 48 संस्थानों ने खुद ही ट्रंक लाइन में सीवर कनेक्शन जोड़ लिए। इनमें शहर के क्रासिंग्स सिटी के कई नामचीन बिल्डर, जीडीए, अस्पताल, स्कूल और मल्टीप्लेक्स भी शामिल हैं।

विज्ञापन


नगर निगम ने इन्हें नोटिस जारी किए हैं। अब इनसे जुर्माना और सीवर कनेक्शन चार्ज वसूल कर नियमित किया जाएगा। रकम जमा न करने पर निगम ने एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


बिल्डरों, स्कूलों और बड़े संस्थानों का यह खेल लंबे समय से चल रहा है। बिना परमिशन के सीवर कनेक्शन जोड़ने वालों में कई संस्थान ऐसे भी हैं, जो 20-25 साल से संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में अब तक इनकी जांच न किया जाना निगम अधिकारियों पर भी सवाल खड़ा कर रहा है। नगर आयुक्त अब्दुल समद ने शिकायत मिलने पर सभी जोन में सर्वे कराया तो सीवर कनेक्शनों का यह खेल सामने आया।

क्रासिंग्स सिटी के बिल्डरों ने नालों में जोड़े सीवर
क्रासिंग्स सिटी के पास नगर निगम की सीवर ट्रंक लाइन न होने से बिल्डरों ने नालों में सीवर लाइनें जोड़ दीं। हजारों फ्लैट का पानी नालों में डाला जा रहा है। जबकि नालों में सीवर का पानी नहीं डाला जा सकता।


इन संस्थानों को नगर निगम ने जारी किया नोटिस
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, शिवम अस्पताल, गार्गी अस्पताल, होटल ईलाइट, संतोष मेडिकल, गौड़ एंकलेव शालीमार गार्डन, राज हाईट्स, स्प्रिंग फील्ड स्कूल, लीला होम्स, शताब्दी पब्लिक स्कूल, परमहंस स्कूल, एम4यू मल्टीप्लेक्स, एसएम वर्ल्ड मल्टीप्लेक्स, बीकानेर वाला राजेंद्र नगर, क्रासिंग्स सिटी के पैरामाउंट डेवलपर्स, सुपरटेक डेवलपर्स, अजनारा इंडिया, आम्रपाली, महागुन, पंचशील, गार्डेनिया समेत 20 बिल्डर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed