{"_id":"6c9c6f9672b196c033614f93fd74f206","slug":"hope-did-not-want-to-land-a-light-plan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के अभाव में फ्लॉप न हो जाए आशा ज्योति योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के अभाव में फ्लॉप न हो जाए आशा ज्योति योजना
अमर उजाला,
Updated Sat, 28 Mar 2015 12:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं की सुरक्षा पुख्ता करने और उन्हें सुविधाएं मुहैया कराने की योजना आशा ज्योति केंद्र जमीन के अभाव में दम तोड़ती नजर आ रही है।
विज्ञापन
शासन की प्राथमिकता वाली इस योजना के तहत लक्ष्मीबाई आशा ज्योति केंद्र की स्थापना जिला अस्पताल परिसर में की जानी थी। जबकि जिला अस्पताल में जगह ही नहीं, अब ऐसे में अधिकारी परेशान हो गए हैं।
योजना के तहत आशा ज्योति केंद्र का निर्माण अस्पताल परिसर में किया जाना था। जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभारी मुश्फेकीन ने कहा कि सीएमओ ने जमीन उपलब्ध कराने में असमर्थता जाहिर की है।
विज्ञापन
एमएमजी में जहां नया महिला अस्पताल बनाया जा रहा है वहीं संयुक्त अस्पताल में भी अलग-अलग वार्ड का निर्माण चल रहा है। मुसीबत यह है कि योजना के तहत नगर क्षेत्र में ही यह केंद्र बनाया जाना है।
विज्ञापन
मुश्फेकीन ने कहा कि अब जीडीए अथवा निगम की जमीन पर ही उम्मीदें टिकी हैं। जीडीए अथवा निगम जमीन उपलब्ध कराता है, तभी योजना का कार्य आगे बढ़ सकेगा। अगर नगर क्षेत्र में जमीन नहीं मिलती है तो योजना को क्रियान्वित करने में मुश्किल होगी।