फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hookah bar and raves used the supply of heroin addicts

हुक्का बार और रेव पार्टियों के लिए सप्लाई करते थे हेरोइन का नशा

Tue, 30 Jun 2015 09:38 PM IST
Updated Tue, 30 Jun 2015 09:38 PM IST
विज्ञापन
Hookah bar and raves used the supply of heroin addicts

गौतमबुद्धनगर पुलिस नशे के कारोबारियों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। मंगलवार को थाना बिसरख पुलिस ने गौर सिटी चौराहे के पास से सवा करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने इनके कब्जे से करीब एक किलो दो सौ ग्राम हेरोइन (नशे के लिए उपयोग होती है) बरामद की है। तस्कर इन्हें हुक्का बार या रेव पार्टियों में सप्लाई करते थे।

विज्ञापन


थाना प्रभारी बिसरख अश्वनी कुमार ने बताया कि गिरोह नेपाल से हेरोइन की तस्करी कर दिल्ली और एनसीआर में सप्लाई करता है।

पकड़े गए हेरोइन की कीमत है सवा करोड़

Hookah bar and raves used the supply of heroin addicts

इस बार गिरोह बड़ा जखीरा लाकर सप्लाई करने की जुगत में था। मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने मंगलवार सुबह फरुख्खाबाद निवासी सत्यवीर, मदन सिंह, इंद्रपाल और महिपाल तीनों मैनपुरी निवासी को एक किलो दो सौ ग्राम हेरोइन बरामद की है।


पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वह नेपाल से हेरोइन लेकर दिल्ली में रेव पार्टियों और हुक्का बार में सप्लाई करते थे।  बताया जा रहा है कि हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब सवा करोड़ के आसपास है।

पुलिस ने चारों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस गिरोह के तार कहां-कहां पर जुड़े हैं। इनका पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed