फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Honor killing fear

'ऑनर किलिंग हो जाएगी, अंकल शादी करा दो'

Wed, 18 Mar 2015 08:49 AM IST
Updated Wed, 18 Mar 2015 08:49 AM IST
विज्ञापन
Honor killing fear

गाजियाबाद के कविनगर थानाक्षेत्र में रहने वाला प्रेमी-युगल मंगलवार शाम थाने पहुंचा और जिद पर अड़ गया कि उनकी शादी कराओ। नहीं तो लड़की के परिजन ऑनर किलिंग कर देंगे।

विज्ञापन


वे उसके साथ मारपीट करते हैं। वह जान बचाकर आई है। पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाया। घंटों की माथापच्ची के बाद परिजन उनकी शादी करने पर रजामंद हो गए तो वे खुशी-खुशी लौट गए।
विज्ञापन


थाने पहुंचे प्रेमी युगल ग्रेजुएट हैं। दोनों का कहना है कि वे एक-दूसरे से शादी करना चाहते हैं। छात्र ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व लड़की के परिजनों को उनके अफे यर का पता चला। इसके बाद वह उस पर सितम ढहाने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने परिजन बुलवाए, परिजन हुए शादी को रजामंद

Honor killing fear

आरोप तो यह भी है कि लड़की को उसके परिजनों ने मार डालने की भी कोशिश की थी। परिजनों का टॉर्चर बढ़ता गया तो मंगलवार को छात्रा घर से भाग कर अपने प्रेमी के पास पहुंच गई।

उसे सारा मामला बताया और शादी करने के लिए कहने लगी। दोनों ने जब जान को आफत में पड़ा देखा तो कविनगर थाने पहुंच गए और पुलिस वालों को मामले की जानकारी दी।

प्रेमी युगल ने पुलिस कर्मियों से गुहार लगाई कि उनकी शादी करवा दें नहीं तो अनहोनी हो सकती है। एसएचओ ने बताया कि उनके परिजनों को बुलवाया गया था। वे उनकी शादी पर रजामंद हो गए हैं, उन्हें वापस भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed