डेरा प्रमुख राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत उर्फ प्रियंका तनेजा ने ट्रांजिट अग्रिम जमानत के लिए दिल्ली हाईकोर्ट की शरण ली है। हनीप्रीत 25 अगस्त से फरार है। उसकी जमानत याचिका पर मंगलवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हो सकती है।
हाईकोर्ट के समक्ष हनीप्रीत की याचिका मंगलवार को ही पेश की जाएगी। हनीप्रीत ने अधिवक्ता प्रदीप राय के जरिये दायर इस याचिका में तीन सप्ताह की ट्रांजिट अग्रिम जमानत मांगी है। उसका कहना है कि उसे अग्रिम जमानत दी जाए, ताकि वह हरियाणा एवं पंजाब हाईकोर्ट के समक्ष जमानत के लिए याचिका दायर कर सके।
सूत्रों के मुताबिक, इस याचिका को दिल्ली में दायर करने के पीछे बड़ा कारण हनीप्रीत की जान को खतरा बताया जा रहा है। हनीप्रीत को जान के खतरे की बात हरियाणा पुलिस भी कथित तौर पर मान चुकी है।
4 of 5
हनीप्रीत इंसा, आदित्य इंसा
हरियाणा पिछले काफी समय से राजस्थान, पंजाब समेत कई राज्यों में दबिश दे रही है। उसका नाम राम रहीम के कारनामों में आने के बाद हरियाणा पुलिस को उसकी तलाश है। सिरसा स्थित डेरे में राम रहीम के अपराध में हनीप्रीत का नाम सामने आने के बाद पुलिस उसके पीछे है। हरियाणा पुलिस ने एक बार उसके नेपाल भाग जाने की आशंका जाहिर की थी। अब दिल्ली हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर करने के बाद पुलिस की यह गणना बेकार हो गई है।
5 of 5
Honeypreet Insan
- फोटो : File Photo
दिल्ली हाईकोर्ट उसकी याचिका पर सुनवाई से इनकार करते हुए उसे पुलिस के समक्ष समर्पण करने का निर्देश दे सकती है। दूसरी ओर कोर्ट उसे अग्रिम जमानत प्रदान कर पुलिस की जांच में शामिल होने का भी निर्देश दे सकती है।