फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Honest guard returned cash-ornament filled bag

ईमानदार गार्ड ने लौटाया कैश्ा-जेवर भरा बैग

Thu, 20 Nov 2014 01:17 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 20 Nov 2014 01:17 PM IST
विज्ञापन
Honest guard returned cash-ornament filled bag

जनता की मदद करने वाले पुलिस अफसरों को नया नाम ‘सिंघम’ मिला है, लेकिन चिरंजीव विहार के गुलमोहर टावर में तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने विनोद असली ‘सिंघम’ का रोल अदा किया है।

विज्ञापन


विनोद ने कॉलोनी की सुमन सिरोही को उनका लाखों रुपये के जेवरात आैर नगदी से भ्ारा बैग लौटा दिया। गार्ड की ईमानदारी पर स्थानीय आरडब्ल्यूए और उसकी सिक्योरिटी एजेंसी ने उसे सम्मानित किया है। गार्ड की ईमानदारी का यह वाकया इलाके में चर्चा बना हुआ है।
विज्ञापन


चिरंजीव विहार में गुलमोहर टावर में सुमन सिरोही अपने परिवार के साथ रहती है। बुधवार दोपहर सुमन ने अपने घर पर कुछ कपड़े धूप में सुखाने के लिए डाले थे।

कपडे़ वह अपनी मंजिल से नीचे की ओर लटका रहीं थी। इसी दौरान एक कंबल को उन्होंने छज्जे पर डाला। कंबल सुखाने के दौरान उसके बीच दबा एक बैग नीचे गिर गया आैर उन्हें इसका पता ही नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद टावर में तैनात सिक्योरिटी गार्ड विनोद ने जब वह बैग खोलकर देखा तो उसमें कई लाख जेवर आैर नगदी भरी थे। एसवीपी ग्रुप के प्रशासनिक अधिकारी संजीव शर्मा के अनुसार थैले में 3.21 लाख रुपये की नगदी के अलावा कई लाख के कीमती गहने थे।

विनोद ने तुरंत इसकी जानकारी अपने सुपरवाइजर को दी। सुपरवाइजर द्वारा कंपनी अधिकारियों को जानकारी मिली। टावर में नोटिस लगाया गया, तब महिला ने अपने गहनों की पहचान की।


गार्ड की ईमानदारी को देखते हुए कंपनी ने 2100 रुपये और आरडब्ल्यूए ने 1100 रुपये देकर सम्मानित किया है। सुमन सिरोही ने कहा कि आजकल ऐसी ईमानदारी कम ही देखने को मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed