फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   home minister secretary anand joshi left home after writing a letter

तीस्ता केसः गृहमंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी आनंद जोशी ने खत लिख छोड़ा घर

Wed, 11 May 2016 01:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गाजियाबाद
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 11 May 2016 01:02 PM IST
विज्ञापन
home minister secretary anand joshi left home after writing a letter
आनंद जोशी - फोटो : अमर उजाला

तीस्ता सीतलवाड़ के एनजीओ सबरंग के विदेशी चंदों की फाइल गायब करने के आरोपी गृहमंत्रालय के अंडर सचिव ने आज सुबह ही एक चिट्ठी लिख अपना घर छोड़ दिया है।

विज्ञापन


बता दें कि कल सीबीआई ने आनंद के घर पर छापा मारा था और उन्हें पूछताछ के लिए भी अपने साथ ले गई थी। आनंद को आज फिर पूछताछ के लिए सीबीआई के दफ्तर जाना था। लेकिन उन्होंने आज घर ही छोड़ दिया।
विज्ञापन


उनके परिवार वालों ने बताया कि आज सुबह ही जब वो लोग उठे तो उन्हें आनंद जोशी की चिट्ठी मिली जिसमें लिखा था कि मुझे शांति चाहिए, जो यहां नहीं मिल सकती इसलिए मैं घर छोड़कर जा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'महीनों से मेंटल हरासमेंट से गुजर रहा हूं'

home minister secretary anand joshi left home after writing a letter
आनंद जोशी - फोटो : अमर उजाला

आनंद जोशी ने अपने खत में लिखा है ‌कि उन्हें देशभक्ति की सजा मिल रही है। पिछले कुछ महीनो ने मेंटल हरासमेंट से गुज़र रहा हूँ। शांति की जरुरत है।

आनंद जोशी ने चिट्ठी में पत्नी को लिखा है कि 'मैं आपसे बहुत प्यार करता हु। बच्चों का पालन करें।' परिवार का है कि उनके परिजन आनंद जोशी की गुमशुदगी की शिकायत थाने में देने जाएंगे।

तीसता सितालवाड मामले में CBI की जाँच के दायरे में आए आनंद जोशी अपने घर से ग़ायब हो गए हैं । एक नोट घर पर छोड़ कर गए हैं जिसमे उन्होंने लिखा है में बहुत परेशानी से गुज़र रहा हु ।शांति की ज़रूरत है मुझे तलाश ना करे।

आनंद के पिता अर्जुन लाल जोशी ने कहा कि मेरे बेटे को आला अधिकारी फंसा रहे है। आनंद के बॉस बीके प्रसाद उन्हें फंसा रहे हैं। सुबह 7.30 उठे तो वह घर से गायब थे। दरवाज़ा खुला हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed