{"_id":"5ca5a852bdec224b9d4f7050","slug":"home-minister-rajnath-singh-visit-jajhar-for-lok-sabha-election-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाझर में बोले राजनाथ, कांग्रेस मुक्त भारत से ही होगा देश में गरीबी का खात्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाझर में बोले राजनाथ, कांग्रेस मुक्त भारत से ही होगा देश में गरीबी का खात्मा
Thu, 04 Apr 2019 03:24 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 04 Apr 2019 03:24 PM IST
विज्ञापन
राजनाथ सिंह
- फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर के झाझर पहुंचे गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने महेश शर्मा के पक्ष में जनसभा को किया सम्बोधित। उन्होंने कहा कि स्थिति सामान्य होने पर कश्मीर से हटाई जाएगी अफ्सपा। पहले की सरकार में सीमा पर गोली चलती थी तो सफेद झंडे दिखाए जाते थे, अब गोली का जवाब गोली से दिया जाता है।
विज्ञापन
राजनाथ ने कहा कि एंटी सेटेलाइट मिसाइल के बाद 2028 तक भारत दुनिया का टॉप थ्री देश बन जाएगा। कांग्रेस और गठबंधन पर प्रहार करते हुए राजनाछ ने कहा कि गठबंधन में बहुत गांठें हैं। आज़ादी के बाद से अब तक कांग्रेस के नेता गरीबी खत्म नहीं।
विज्ञापन
कांग्रेस मुक्त भारत से ही देश मे होगा गरीबी का खात्मा। गृहमंत्री ने माया अखिलेश के कार्यकाल को भ्रष्टाचार का कार्यकाल बताया और कहा कि भाजपा पर कोई दाग नहीं लगा है।
विज्ञापन
कांग्रेस सरकार में सभी भ्रष्टाचारी देश मे थे। चौकीदार की सरकार बनते ही देश छोड़कर भाग गए। सभी आर्थिक भगोड़ों को देश में घसीट कर लाया जाएगा।
गौरतलब है कि झाझर गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट का हिस्सा है।