{"_id":"5ef749728ebc3e431204a521","slug":"home-minister-amit-shah-and-arvind-kejriwal-arrive-together-in-chhatarpur-corona-ward","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर कोरोना वार्ड में साथ-साथ पहुंचे अमित शाह और अरविंद केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर कोरोना वार्ड में साथ-साथ पहुंचे अमित शाह और अरविंद केजरीवाल
Sat, 27 Jun 2020 06:58 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Sat, 27 Jun 2020 06:58 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah with Arvind Kejriwal
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई बार तकनीकी मुद्दों पर मतभेद हो जाने के बाद भी केंद्र और दिल्ली सरकार कोरोना की लड़ाई में साथ-साथ आगे बढ़ते दिख रहे हैं। शनिवार को अमित शाह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल साथ-साथ छतरपुर में बने कोविड केयर सेंटर को देखने पहुंचे।
विज्ञापन
दोनों नेताओं ने कोरोना वार्ड में उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। 26 जून से शुरू हुए दुनिया के इस सबसे बड़े कोरोना केयर सेंटर में इस समय दो हजार बेड्स उपलब्ध हैं, जिन्हें बढ़ाकर 10 हजार तक किया जाना है।
विज्ञापन
इनमें लगभग एक हजार बेड्स पर ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध होगी, जबकि 250 आईसीयू बेड्स भी बनाये जायेंगे। इसे सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर एंड होस्पिटल का नाम दिया गया है।
विज्ञापन
इस सेंटर को दिल्ली सरकार ने केंद्र के सहयोग से चलाने का निर्णय किया है। सेंटर को राधा स्वामी सत्संग व्यास के माध्यम से तैयार किया गया है। केंद्रीय सुरक्षा बल आईटीबीपी के लगभग एक हजार डॉक्टर और नर्स इस केंद्र पर कोरोना मरीजों को इलाज उपलब्ध कराएंगे।
इन सेंटरों में लोगों की देखभाल के लिए बिलकुल आधुनिक तरीके से देखभाल की जायेगी। मरीजों की जानकारी यहां काम कर रहे अधिकारी, नर्स टेबलेट के माध्यम से दर्ज करेंगे जिसे दिल्ली सरकार लगातार मॉनिटरिंग करेगी।
साथ ही यहां रहने वाले मरीजों को अपने घर-परिवार के लोगों से संपर्क में रहने के लिए विडियो कॉल की विशेष सुविधा दी जाएगी।