{"_id":"5f24f3dc8ebc3e63dd0c03db","slug":"home-isolated-corona-patient-in-badshahpur-gurugram-reaches-rai-bareilly-fir-lodged","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: बादशाहपुर में होम आइसोलेट किया गया संक्रमित पहुंच गया रायबरेली, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: बादशाहपुर में होम आइसोलेट किया गया संक्रमित पहुंच गया रायबरेली, मामला दर्ज
Sat, 01 Aug 2020 10:21 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 01 Aug 2020 10:21 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
कोरोना संक्रमण के जिस मरीज को बादशाहपुर में होम आइसोलेट किया गया था, वह उत्तर प्रदेश के रायबरेली स्थित अपने घर पहुंच गया। विभाग ने जब उसे फोन किया तो उन्हें शक हुआ।
विज्ञापन
जहां उसे आइसोलेट किया गया था वहां पुलिस की मदद से निरीक्षण किया गया तब मामले की जानकारी मिली। बहरहाल, स्वास्थ्य अधिकारी की शिकायत पर बादशाहपुर थाना में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी आरोपी मरीज के गृह जिले में संपर्क साधकर उसे फिर से आइसोलेट करवाने की कोशिश कर रहे हैं। संक्रमित युवक दरबारीपुर रोड स्थित एक घर में किराए पर रहता था।
विज्ञापन
17 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग ने उसे होम आइसोलेट कर दिया था। दो दिन बाद विभाग ने जब मरीज को फोन कर जानकारी ली तो उन्हें शक हुआ।
उसके बाद आरोपी ने फोन उठाना भी बंद कर दिया।
तब पुलिस की मदद से मरीज के घर का निरीक्षण किया तो युवक मौके पर नहीं मिला। स्वास्थ्य विभाग ने जांच में पता लगाया कि वह अपने गृहनगर चला गया है। स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विभा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।