फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Home Guard salary scam team arrived from Lucknow investigate documents

होमगार्ड वेतन घोटालाः लखनऊ से पहुंची टीम ने खंगाले दस्तावेज

Mon, 25 Nov 2019 03:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 25 Nov 2019 03:16 AM IST
विज्ञापन
Home Guard salary scam team arrived from Lucknow investigate documents
demo pic - फोटो : Social Media

होमगार्ड की ड्यूटी का फर्जी मस्टर रोल तैयार कर अवैध निकासी के मामले में लखनऊ की तीन सदस्यीय टीम ने रविवार को थानों में कागजात की जांच की। लखनऊ से आए तीन अधिकारियों की टीम ने कोतवाली फेज थ्री व सेक्टर-39 में जाकर प्रपत्रों को छानबीन की। 

विज्ञापन


टीम नोएडा के उन सभी थानों में जाकर जांच करेगी जिनमें होमगार्ड की तैनाती के दौरान फर्जी मस्टर रोल बनाने का आरोप लगा है। इन थानों में होमगार्ड की तैनाती के दौरान नोएडा पुलिस ने अनियमितता पकड़ी थी। 
विज्ञापन


दरअसल, नोएडा में फर्जी मस्टर रोल घोटाले खुलासे के बाद इसकी जांच प्रदेश स्तर पर चल रही है। रविवार को डीजी होमगार्ड मुख्यालय में तैनात सीनियर स्टाफ अफसर (एसएसओ) सुनील कुमार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम कोतवाली फेज थ्री में करीब पांच घंटे से अधिक समय तक कागजात की जांच की। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एसएसओ की टीम थाने पहुंची और करीब पांच बजे के बाद वहां से निकली। इससे पहले कोतवाली सेक्टर-39 में भी टीम ने जांच की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि जुलाई 2019 में होमगार्ड के एक प्लाटून कमांडर ने वेतन निकासी में अनियमितता की शिकायत एसएसपी से की थी। जब इसकी जांच कराई गई तो पता चला था कि वेतन निकासी में घपला किया गया है। जांच में पता चला कि होमगार्ड की ड्यूटी के फर्जी मस्टर रोल बनाकर अवैध निकासी की जाती थी। 


इसमें तत्कालीन जिला होमगार्ड कमांडेंट रामनारायण चौरसिया की सहमति होती थी। इसके बाद पुलिस की टीम ने तत्कालीन जिला कमांडेंट (अब मंडलीय कमांडेंट, अलीगढ़) रामनारायण चौरसिया,  सहायक जिला कमांडेट सतीश चंद, अवैतनिक  प्लाटून कमांडरों सत्यवीर यादव, शैलेंद्र कुमार और मोन्टू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया था। गिरफ्तार रामनारायण चौरसिया वर्ष 2017 से 19 तक गौतमबुद्धनगर के जिला कमांडेंट थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed