{"_id":"5dcba5ba8ebc3e5b6f49083c","slug":"home-guard-salary-scam-gautam-budha-nagar-half-on-payroll-shown-full-numbers-and-done-fraud-probe-on","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: होमगार्डों की तैनाती और वेतन निकासी में बड़ा खेल, मुकदमा दर्ज करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: होमगार्डों की तैनाती और वेतन निकासी में बड़ा खेल, मुकदमा दर्ज करने की तैयारी
Wed, 13 Nov 2019 01:08 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 13 Nov 2019 01:08 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी मास्टर रोल तैयार कर होमगार्डों के वेतन निकासी मामले में गौतमबुद्ध नगर में करोड़ों का घोटाला हुआ है। जांच में पता चला है कि ड्यूटी लगाने वाले अधिकारी तय संख्या से कम होमगार्डों को तैनात करते थे, लेकिन कागज पर पूरी संख्या दिखाकर वेतन निकाल लेते थे।
विज्ञापन
यह घोटाला कई सालों से चल रहा था। शासन के आदेश पर इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी नोएडा में तहकीकात कर रही है। इस कमेटी की रिपोर्ट के बाद नोएडा पुलिस जिम्मेदार अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज करेगी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, जनपद में करीब 500 होमगार्ड हैं। इन्हें ड्यूटी करने पर प्रतिदिन के हिसाब से 600 रुपये मिलते हैं। इनकी तैनाती थानों के अलावा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालय में होती है। साथ ही किसी कार्यक्रम, जुलूस, ट्रैफिक विभाग में भी ड्यूटी लगाई जाती है।
विज्ञापन
जुलाई में होमगार्ड के प्लाटून कमांडर ने एसएसपी वैभव कृष्ण से शिकायत की थी कि होमगार्डों की तैनाती व वेतन निकासी में अधिकारियों द्वारा घपला किया किया जा रहा है। इसके बाद एसएसपी ने इसकी जांच एसपी सिटी को दी।
एसपी सिटी ने जांच की तो पता चला कि मई व जून में ही करीब आठ लाख रुपये का घोटाला वेतन निकासी में हुआ है। एसपी सिटी की रिपोर्ट के बाद एसएसपी ने शासन को पत्र भेजकर होमगार्ड के जिम्मेदार अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज करने की अनुमति मांगी थी।
इस पर शासन ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाकर जांच के लिए नोएडा भेजा। यह कमेटी अभी भी नोएडा में जांच कर रही है। एसएसपी ने बताया कि यह घोटाला कई सालों से चल रहा है। आशंका है कि करोड़ों रुपये की गलत निकासी की गई है।
इस तरह हुआ घोटाला
होमगार्डों की ड्यूटी रोजाना लगाई जाती है। इसके लिए होमगार्ड के अधिकारी मास्टर रोल तैयार करते हैं। घोटाला ऐसे हुआ कि अगर किसी थाने या ऑफिस में पांच होमगार्डों की जरूरत है तो मास्टर रोल पर पांच की जगह 10 या 12 होमगार्ड को ड्यूटी पर दिखाया जाता था। इसके लिए उस थाने व ऑफिस का फर्जी मुहर भी इस्तेमाल की जाती है। इस तरह पांच की जगह 10 या 12 होमगार्डों का मास्टर रोल तैयार किया जाता था। इसके एवज में उन होमगार्डों को भी कुछ पैसे मिलते थे। जिनका फर्जी मास्टर रोल पर नाम होता था।

होमगार्डों के फर्जी मास्टर रोल तैयार कर करोड़ों की निकासी की जांच शासन की तीन सदस्यीय टीम कर रही है। शासन के आदेश के बाद जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।- वैभव कृष्ण, एसएसपी।