फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   home guard salary scam files burn 5 arrested police do press conference reveal modus operandi

होमगार्ड सैलरी घोटालाः सीएम के आदेश पर बड़ी कार्रवाई, सबूत मिटाने के मामले में पांच गिरफ्तार

Wed, 20 Nov 2019 12:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 20 Nov 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
home guard salary scam files burn 5 arrested police do press conference reveal modus operandi
होमगार्ड सैलरी स्कैम मामले की फाइल जलाई, अब 5 गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

गौतमबुद्धनगर में होमगार्डों की फर्जी ड्यूटी दिखाकर करोड़ों के वेतन घोटाले के खुलासे के सात दिन बाद ही फर्जीवाड़े की फाइलों में सोमवार रात आग लगा दी गई। बुधवार को इस मामले में पांच गिरफ्तारियां हुई हैं।

विज्ञापन


इस मामले में वर्तमान डिविजनल कमांडेंट होमगार्ड राम नारायण चौरसिया, असिस्टेंट कंपनी कमांडर सतीश, प्लाटून कमांडर मोंटू, सतवीर और शैलेंद्र को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


आरोपियों ने किस तरह से पूरी वारदात को अंजाम दिया इसका ब्योरा उन्होंने पूछताछ के दौरान दिया है। नोएडा पुलिस इस मामले में आज दिन में प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे मिटाए सबूत

घोटाले में फंसे आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए सूरजपुर स्थित होमगार्ड कमांडेंट दफ्तर में ब्लॉक आर्गनाइजर कक्ष का ताला तोड़कर 2014 तक के दस्तावेज जला दिए। मंगलवार सुबह आगजनी की सूचना से हड़कंप मच गया।


एसएसपी वैभव कृष्ण ने एफआईआर के आदेश दिए और जांच के लिए एसपी सिटी के नेतृत्व में एसआईटी गठित की। इसके बाद पुलिस ने प्लाटून कमांडर व दो हामगार्ड को हिरासत में लिया था। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए। उन्होंने आगजनी की जांच फॉरेंसिक विशेषज्ञों से कराने को कहा है।


गोलमाल कर हड़प लेते थे वेतन
होमगार्ड विभाग में बड़े वेतन घोटाले के खुलासे के बाद लखनऊ समेत अन्य जगहों पर जांच के आदेश दिए गए थे। इसके लिए समिति का गठन किया गया है, जो नोएडा में भी जांच कर रही थी। दरअसल, होमगार्डों की ड्यूटी में गोलमाल कर आधे से ज्यादा पारिश्रमिक हड़प लिया जाता था। नोएडा की जांच में खुलासा हुआ है कि होमगार्ड थानों में काम पर नहीं आते थे पर उनकी हाजिरी लगाकर जिले के थानेदारों के फर्जी हस्ताक्षर से उनका वेतन निकाल लिया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed