{"_id":"5a981b2c4f1c1ba3378b6b00","slug":"holoka-dahan-at-capital","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंच्चोचार के बीच होली दहन,सुहागिन महिलाओं ने होली की पूजा अर्चना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंच्चोचार के बीच होली दहन,सुहागिन महिलाओं ने होली की पूजा अर्चना की
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 01 Mar 2018 08:54 PM IST
विज्ञापन
holika dahan
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में बृहस्पतिवार की शाम मंच्चोचार के बीच होली दहन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने पानी डालकर होली की पूजा की, वहीं युवकों ने जौ की बाली भुनी। इससे पहले दिन भर सुहागिन महिलाओं ने होली की पूजा अर्चना की। इस दौरान छोटे बच्चों का उत्साह देखने लायक था।
विज्ञापन
राजधानी में सूर्य अस्त होते ही होली दहन का सिलसिला शुरू हो गया। तमाम मोहल्लों में बनी होली दहन की प्रक्रिया देर शाम तक जारी। इस दौरान बड़ी संख्या में पुरूष एवं महिलाएं मौजूद थी। कुछ जगह होली दहन के मौके पर पटाखेबाजी भी की गई।
विज्ञापन
उधर सुहागिन महिलाओं ने दिन में होली की पूजा की। यह सिलसिला पूरा दिन जारी रहा। उन्होंने अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना के लिए व्रत भी रखा। ऐसी बहुत सी महिलाओं ने होली दहन के बाद व्रत खोला।
विज्ञापन