Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Holi: Today the colours of happiness will fly... colors of fun will prevail

Holi : आज उड़ेगा खुशियों का गुलाल... जमेगा मस्ती का रंग, दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अस्पताल अलर्ट

Fri, 14 Mar 2025 02:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 14 Mar 2025 02:15 AM IST
सार

फूलों और गुलाल से होली खेलें और सुरक्षित रहें। होली खेलते समय अपनी सेहत के साथ दूसरे के सेहत का भी खास ख्याल रखें। इस दौरान सुरक्षा का भी विशेष ख्याल रखें।

विज्ञापन
Holi: Today the colours of happiness will fly... colors of fun will prevail
demo - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

होली के मौके पर आज खुशियों के रंगों से खुद को सराबोर करें। फूलों और गुलाल से होली खेलें और सुरक्षित रहें। होली खेलते समय अपनी सेहत के साथ दूसरे के सेहत का भी खास ख्याल रखें। इस दौरान सुरक्षा का भी विशेष ख्याल रखें।

विज्ञापन


होली पर होने वाले हुड़दंग, मारपीट, दुर्घटना में घायलों के उपचार के लिए सभी अस्पताल हाई अलर्ट पर रखे गए हैं। दिल्ली में पिछले साल होली के दिन करीब 700 लोग घायल होकर एम्स ट्रामा सेंटर, डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, सफदरजंग, लोकनायक, जीटीबी, डीडीयू, संजय गांधी, अंबेडकर, इंदिरा गांधी, बुराड़ी, बाबा साहेब अंबेडकर सहित दूसरे अस्पतालों में पहुंचे थे। सबसे ज्यादा मरीज सड़क दुर्घटना के थे। इसके अलावा शराब पीकर मारपीट करने वाले मरीजों की संख्या भी काफी अधिक थी।
विज्ञापन


एम्स ट्रामा सेंटर के प्रमुख डॉ. कामरान फारूकी ने बताया कि होली को देखते हुए ट्रामा सेंटर को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सभी विभागों में पांच-पांच बिस्तर आरक्षित किए गए हैं। जरूरत के आधार पर डिजास्टर बेड का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। वहीं सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि होली के दिन ज्यादातर लोग शराब पीकर या नशे में गाड़ियां चलाते हैं। जिस कारण दुर्घटनाएं होती हैं। इन मरीजों के इलाज के लिए डिजास्टर वार्ड को सक्रिय कर दिया गया है। साथ ही आपातकालीन विभाग के सभी स्टाफ अलर्ट पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Rohtak News: हुड़दंगियों से सख्ती से निपटेगी खाकी.... 40 नाकों पर 1300 पुलिसकर्मियों रखेंगे नजर 

लोकनायक अस्पताल में आपातकालीन विभाग के डॉक्टरों का कहना है कि होली के दिन 10-15 लोग सड़क दुर्घटना में घायल होकर आए थे। इसके अलावा कुछ लोग झगड़े के कारण भी आए थे। अस्पताल में जरूरत के आधार पर बेड भी आरक्षित हैं।

होली खेलते समय रखें आंखों का ध्यान
होली खेलते समय आंखों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। कोशिश करें कि आंखों पर चश्मा रहे। इससे आंखों में रंग जाने की आशंका कम हो जाती है। इसके अलावा पानी के गुब्बारे से भी बचाव हो जाता है। जीटीबी अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि पानी के गुब्बारे की मार से बचने के लिए बच्चों को सुरक्षित चश्मा पहनाएं।

यह करने से बचें

  • शराब पीकर वाहन न चलाएं
  • पानी वाले गुब्बारे आंखों पर न मारें
  • रासायनिक रंगों के प्रयोग से बचें
  • होली खेलने से पहले त्वचा पर तेल का प्रयोग करें
  • होली खेलने से पहले पूरी बाजू के कपड़े पहनें

दिल्ली में होली की बदली रवायतें
राजधानी में होली खेलने का तरीका अब काफी बदल चुका है। पहले जहां महिलाएं अपने देवर पर पानी डालने और कोलड़ा मारने की परंपरा का पालन करती थीं, अब वो दृश्य पूरी तरह से गायब हो चुके हैं। आधुनिकता और शहरों में बदलाव के साथ अब होली का उत्सव भी पहले की तरह रंग-बिरंगा और जोश से भरपूर नहीं रहा। आजकल लोग अधिकतर घरों में ही रंग और गुलाल से होली खेलते हैं और परंपरागत रस्मों का पालन भी अब सिमट कर रह गया है।

लोगों की राय.....
अब पहले जैसा होली का उल्लास नहीं रहा। पहले फाल्गुन महीने में महिलाओं की ओर से देवरों पर पानी डालने का सिलसिला चलता था, लेकिन अब यह सब बदल चुका है। अब तो फाल्गुन आता है और जाता है, लेकिन होली का अहसास बहुत कम लोगों को होता है।
-विजेंद्र सिंह, मुबारिकपुर

अब धुलंडी के दिन ही होली का थोड़ा सा रंग देखने को मिलता है। अब लोग अपने घरों के अंदर ही रंग और गुलाल से होली खेलते हैं और महिलाएं भी कोलड़ा मारने की बजाए पुरुषों पर रंग डालती हैं।
-सतप्रकाश डागर, मलिकपुर

आजकल होली खेलने का तरीका आधुनिक हो गया है। अब लोग एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर खुशी मनाते हैं, लेकिन पहले जैसा जोश और रंगीनियत अब दिखाई नहीं देती। महिला-पुरुषों के बीच की शरारती परंपराएं अब इतिहास बन चुकी हैं।


-नरेश माथुर, कराला

इस्कॉन में होली महोत्सव शुरू
इस्कॉन द्वारका में होली के दो दिवसीय महामहोत्सव की शुरुआत बृहस्पतिवार को धूमधाम से हुई। उत्सव में भक्तों ने लड्डूमार होली, लट्ठमार होली और मटका फोड़ होली जैसे परंपरागत खेलों का आनंद लिया। शुक्रवार को मंदिर में फूलों की होली खेली जाएगी। इस मौके पर अमेरिका से आईं ग्रेमी अवार्ड के लिए नामांकित गौर मणि माताजी और परम प्रभु का कीर्तन होगा। इसके बाद भगवान कृष्ण के साथ भक्त रंग-बिरंगे फूलों से होली खेलेंगे। इस्कॉन द्वारका के इस अद्भुत आयोजन में भक्तों द्वारा भगवान कृष्ण को 2500 पकवानों का भोग लगेगा।

कांग्रेस कार्यालय में होली मनाई गई
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बृहस्पतिवार को होली खेली गई। प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को गुलाल लगाकर होली का त्योहार मनाया। इस मौके पर देवेन्द्र यादव ने कहा कि होली का त्योहार सभी धर्म हिन्दू, मुस्लिम, सिख ईसाई के लोग मिलकर सद्भावना पूर्ण तरीके से मनाते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed