'मुझसे ज्यादा ईमानदार कोई मिले तो दे दीजिए वोट'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटौदी में हरियाणा जनहित कांग्रेस सुप्रीमो चौ.कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि उनसे ज्यादा ईमानदार व्यक्ति मिले तो बेशक उसे वोट दे दें। वह बुधवार को पटौदी के रामलीला मैदान में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वे भाषण देने के लिए नहीं, जनता का आर्शीवाद लेने आए हैं। इनके दम पर ही वह पिछले दस वर्षों से जनता के कंधे से कंधा मिला संघर्ष कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आमजन की आवाज उठाने पर उन्हें लाठियां खानी पड़ी। दस वर्ष पहले उन्होंने उपमुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री का पद ठुकरा दिया था। आज उस बलिदान का कर्ज चुकाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि हजकां की सरकार बनने पर 90 हल्कों में सम्मान रूप से नौकरियां व विकास का बंटवारा किया जाएगा।
उन्होंने इनेलो और कांग्रेस की आलोचना की। उन्होंने एसवाईएल के पानी का अंतिम छोर तक पहुंचाने की हुंकार भरी। इस दौरान पूर्व विधायक रघु यादव, बेगराज यादव, राजेंद्र ठेकेदार, एडवोकेट अरूण शर्मा, राजेश बाल्मीकि, ओमवती आदि मौजूद थे।
नजर नहीं आए भाजपा नेता
हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई ने रैली में पार्टी के लिए वोट जरूर मांगे पर भाजपा के बारे में कुछ भी बोलेने से बचते रहे। दूसरी तरफ स्थानीय भाजपा नेता रैली में नजर नहीं आए।
बातचीत में हजकां सुप्रीमो ने कहा कि 30-35 सीटों पर हजकां के लड़ने की बात उनकी छवि को धूमिल करने की साजिश है। वह अभी भी पुरानी शर्तों पर कायम हैं। इस मसले पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात भी हो चुकी है। वह आज भी 45-45 सीटों के फार्मूले पर कायम हैं।
दो घंटे देरी से पहुंचे कुलदीप बिश्नोई के रैली स्थल पर पहुंचते ही अव्यवस्था चरम पर पहुंच गई। टिकटा के दावेदारों की फौज अपने नेता को टिकट दिलाने की भरपूर कोशिश करती नजर आई। हद तो जब हो गई हजकां सुप्रीमो के भाषण के दौरान बार-बार वे अपने नेता की जय-जयकार करते रहे। इस पर कुलदीप बिश्नोई को हस्तक्षेप करना पड़ा।