फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   HIV positive couple will marry

HIV पॉजिटिव दो जोड़े करेंगे शादी

Thu, 19 Dec 2013 02:20 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 19 Dec 2013 02:20 PM IST
विज्ञापन
HIV positive couple will marry

फरीदाबाद हेल्थ डिपार्टमेंट एचआईवी पॉजिटिव दो जोड़ों की शादी कराने जा रहा है।

विज्ञापन


दरअसल कुछ दिन पहले दो एचआईवी पॉजिटिव युवकों ने डिपार्टमेंट की डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. बीना शर्मा शादी करने की इच्छा जताई।

उसके बाद काउंसलर से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि इनमें से एक युवक नोएडा में काम करता है। वह जिस युवती से शादी करना चाहता है वह भी नोएडा में ही काम करती है। दोनों एचआईवी पॉजिटिव है।

हालांकि लड़की के परिजन हेल्थ कॉन्शस होने की वजह से शादी से इनकार कर रहे हैं।

जबकि दूसरे जोड़े में युवक गुड़गांव और युवती दिल्ली में काम करती है। दोनों अपने परिजनों को एचआईवी पॉजिटिव होने की जानकारी देकर शादी करना चाहते हैं।

दोनों युवकों की जांच बीके अस्पताल स्थित आईसीटीसी (इंटीग्रेटेड काउंसलिंग एंड ट्रेनिंग सेंटर) में हुई थी और यहीं से इनका इलाज चल रहा है।

डॉ. शर्मा का कहना है कि विभाग दोनों के परिजनों की काउंसलिंग करके यह शादी करवाने की कोशिश करेगा।

डिपार्टमेंट निभाएगा मैच मेकर का रोल
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. बीना शर्मा ने बताया कि दोनों जोड़ों के परिजनों को जनवरी-2014 में बुलाया गया है। दोनों जोड़ों की बीमारी एवं इलाज के बारे में परिजनों से बात की जाएगी।
विज्ञापन


उन्हें समझाया जाएगा कि इस तरह की शादी में क्या कांप्लीकेशन हो सकते हैं और कैसे सही जीवन जी सकते हैं। विभाग परिजनों को मनाने की पूरी कोशिश करेगा। यह एक बहुत अच्छी पहल है। क्योंकि दोनों एक दूसरे की पीड़ा को समझेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि काउंसलर ने बताया कि इस तरह की शादी से एक लाभ यह होगा कि दोनों पीड़ित संक्रमण वाहक के रूप में काम नहीं करेंगे।

क्योंकि, अगर संक्रमित व्यक्ति किसी स्वस्थ व्यक्ति से शादी करता है तो संक्रमण फैलने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा संक्रमित व्यक्ति अपनी स्थिति समझाने में हिचकिचाता है। लेकिन इस तरह के विवाह में ऐसा नहीं होगा।

दंपत्ति को हो सकेगी संतान
काउंसलर ने बताया कि इस तरह शादी करने वाले दंपति टेस्ट ट्यूब व सेरोगेसी की सहायता से संतान सुख प्राप्त कर सकते हैं।

दोनों ही पद्धतियों को अपनाने से पूर्व शिशु को वायरस मुक्त करने की प्रक्रिया की जाएगी। इसमें करीब 10 से 15 लाख रुपये तक का खर्च आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed