{"_id":"c821fa79b45e4a79baf97f3f1360680d","slug":"hitec-buses-will-run-in-the-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में चलेंगी हाईटेक बसें, डेढ़ करोड़ की बस में होगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में चलेंगी हाईटेक बसें, डेढ़ करोड़ की बस में होगा सफर
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Wed, 09 Dec 2015 05:02 AM IST
विज्ञापन
शहर में मेट्रो के साथ-साथ हाईटेक बसों का संचालन शुरू होगा। इन लग्जरी बसों को निजी वाहनों की संख्या घटाने के लिए चलाया जाएगा। सभी वर्गों के साथ-साथ खास तौर से बसों में सफर नहीं करने वाले लोगों को भी ये बसें लुभाएंगी। खास बात ये है कि शानदार सफर कराने वाली इस बस की कीमत डेढ़ करोड़ रुपये के आसपास होगी, जिसकी सभी जानकारियां मोबाइल एप्लीकेशन पर उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी), प्राधिकरण और एक निजी कंपनी मिलकर इन बसों को चलाएंगी। शहर की बेहतरीन सड़कों पर ये बसें आरामदायक सफर का अहसास कराएंगे। बसों की लोकेशन मोबाइल फोन पर एप्लीकेशन के जरिए मिल जाएगी। सफर करने वाले लोग बस की टाइमिंग, उसमें खाली सीटों की संख्या को भी ऐप के जरिए देख पाएंगे।
विज्ञापन
आपके घर के नजदीक बस कब पहुंचेंगे, इसकी जानकारी के आधार पर अपनी सुविधा के मुताबिक आप घर से निकल सकेंगे। यह मोबाइल ऐप रियल टाइम नेटवर्क और जीपीएस पर आधारित होगा। शुरुआत में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में एक-दो बसें ही सड़क पर उतारी जाएंगी। लोगों की पंसद, फीडबैक और यात्रियों की संख्या के आधार पर बसों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। इनका मेट्रो फीडर बसों के रूप में भी इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
यह प्रयोग सफल रहा, तो भविष्य में दिल्ली मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (डीएमआईसी) में इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप के तहत बनने वाली स्मार्ट सिटी में भी ऐसी ही बसों का संचालन कराया जा सकेगा।