{"_id":"5800d4b94f1c1bf62d28f6ce","slug":"hit-by-train-from-the-two-deaths-the-bodies-sent-for-autopsy","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 15 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
train
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआरपी थानाक्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर ट्रेनों की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक की पहचान नहीं हो पाई है।
पहली घटना न्यूटाउन स्टेशन के पास की है। नई बस्ती मुजेसर निवासी विवेक नामक युवक की बृहस्पतिवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
परिजनों के मुताबिक विवेक शाम के वक्त घर से निकला था। ट्रेन की चपेट में आने से वह बगल में बने नाले में गिर गया था। जीआरपी को इसकी सूचना शुक्रवार की सुबह मिली।
दूसरी घटना ओल्ड स्टेशन के रेलवे यार्ड के पास की है। मरने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। जीआरपी ने कॉलोनी के लोगों को बुलाकर पहचान कराने की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन
जीआरपी का कहना है कि शव पर चोट के कोई निशान भी नहीं हैं। इसके अलावा शव के आसपास ऐसी कोई भी चीज बरामद नहीं हुई है, जिससे मौत के कारणों की जानकारी हो सके। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।