{"_id":"1581adced91b04f6e91985eefbda157d","slug":"hit-and-run-case-a-man-died-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिट एंड रन: तेज ऑल्टो की टक्कर से युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिट एंड रन: तेज ऑल्टो की टक्कर से युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 08 Jul 2015 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओल्ड दिल्ली रोड पर मंगलवार को तेज रफ्तार ऑल्टो कार ने युवक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। युवक को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर ऑल्टो बरामद कर ली है, लेकिन आरोपी फरार है।
विज्ञापन
राजीव नगर में रहने वाला 40 वर्षीय शिवशंकर मंगलवार को अपनी पत्नी को काम पर छोड़ने के लिए राजीव नगर से सेक्टर-14 मार्किट की तरफ जा रहा था। जब वे रोड क्रॉस कर रहे थे, कटारिया चौक की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही लाल रंग की ऑल्टो कार ने शिवशंकर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार लगी कि वह काफी दूर जाकर गिरा। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
आसपास के लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल शिवशंकर को सिविल अस्पताल लाया गया, लेकिन हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने उसे दिल्ली सफदरजंग रेफर कर दिया। शाम को शिवशंकर ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद सेक्टर-14 पुलिस चौकी की टीम घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद उस लाल रंग की ऑल्टो के नंबर ढूंढ निकाले। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि गाड़ी में दो युवक सवार थे। गाड़ी सिरहौल के राजेश कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड है। इसी आधार पर पुलिस ने गाड़ी बरामद कर ली। सिविल लाइंस थाना प्रभारी के मुताबिक घटना के बाद से आरोपी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। उधर, बुधवार को मृतक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया।