फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   History sheeter arrested 22 lakh rupees Loot at gunpoint in Delhi

बंदूक की नोक पर व्यापारी से 22 लाख की लूट: डकैती समेत 25 मामले हैं दर्ज, एक सुराग से हिस्ट्रीशीटर दबोचा

Wed, 11 Oct 2023 07:20 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 11 Oct 2023 07:20 PM IST
सार

दिल्ली में हथियारों के बल पर 22 लाख रुपये की लूट करने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी थाना अंबेडकर नगर का हिस्ट्रीशीटर है। जिसके बाद डकैती समेत 25 से अधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
History sheeter arrested 22 lakh rupees Loot at gunpoint in Delhi
दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हथियारों के बल पर लूटपाट करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी रोहित ने अपने साथियों के साथ सब्जी मंडी इलाके में व्यवसायी से 22 लाख रुपये लूट लिए थे। आरोपी के खिलाफ लूटपाट, डकैती, झपटमारी और आर्म्स एक्ट आदि के 25 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इसके पास से 14.10 लाख रुपये, उत्तम नगर थाने से चोरी हुई स्कूटी बरामद की है।

विज्ञापन

अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंह यादव के अनुसार, रोहिणी निवासी सतेंद्र कुमार मिश्रा ने तीन अक्तूबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि जब वह खारी बावली, दिल्ली में अपनी ड्राई फूट की दुकान बंद करके अपने घर जा रहा था। सब्जी मंडी इलाके में स्कूटी पर सवार दो व्यक्तियों ने उसकी कार के बोनट पर कुछ रसायन फेंक दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पता करने के लिए उन्होंने कार रोकी। इस दौरान आरोपी रोहित, अपने दोस्त साहिल, संदीप और आकू के साथ मिलकर हथियारों के बल पर उसका नोटों से भरा बैग लूट लिया। बैग में 22 लाख रुपये और कुछ दस्तावेज थे। पुलिस टीम ने घटना स्थल के आसपास के कई सीसीटीवी फुटेज की जांच और विश्लेषण किया गया।

विज्ञापन

कड़ी मेहनत और इनपुट से फुटेज में दिख रहे एक आरोपी की पहचान रोहित के रूप में हुई। एएसआई सुनील को गुप्त सूचना मिली थी कि फुटेज में दिख रहा आरोपी मदनगीर के पास आएगा। पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया की देखरेख में एसीपी सुशील डैला, एसआई परमजीत, एसआई मनोज और एएसआई सुनील की टीम ने मदनगीर में घेराबंदी कर आरोपी मदनगीर निवासी पी रोहित को गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपियों को पकडने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने साथियों के साथ खारी बावली इलाके में गया। यहां पर उन्होंने कार के बोनट पर कुछ रसायन फेंककर उसकी कार रुकवा ली। जैसे ही शिकायतकर्ता कार से बाहर आया, उन्होंने बंदूक की नोक पर उसका बैग लूट लिया और भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed