बदनाम मॉल पर 31 की रात रहेगी खास नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल के जश्न को लेकर गुड़गांव पुलिस के सुरक्षा प्लान में इस बार सहारा मॉल पर खास नजर रहेगी। नए साल के जश्न के दौरान पिछले कई सालों में गड़बड़ियों के लिए बदनाम हुए सहारा मॉल की पुलिस इस बार पूरी तरह घेराबंदी करने जा रही है।
आने-जाने वालों की जांच पड़ताल के अलावा उनका डाटा भी रखा जाएगा। पुलिस आयुक्त के आदेश पर अपने आला अधिकारियों की ड्यूटी लगाते हुए खास दिशा-निर्देश दिए हैं।
दो साल पहले एमजी रोड पर युवती से छेड़छाड़ की घटना के बाद सहारा मॉल सुर्खियों में आ गया था। यहां कई बार युवकों के साथ मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। 31 दिसंबर की रात को गुड़गांव पुलिस ने अपने सुरक्षा खाका में सहारा मॉल के लिए सुरक्षा चक्र तैयार किया है।
एसीपी को सौंपी जिम्मेदारी
पुलिस मुख्यालय से तैयार किए गए खाके में एसीपी डीएलएफ रमेश पाल को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिनके साथ पुलिस लाइंस इंस्पेक्टर हरदीप सिंह और महिला इंस्पेक्टर उमेशबाला के साथ एक सेना लिपिक, छह सब इंस्पेक्टर और एक रिजर्व फोर्र्स को लगाया गया है, जो मॉल के ग्राउंड फ्लोर के अलावा सेकेंड, थर्ड फ्लोर व बेसमेंट के अलावा मेन गेट पर तैनात रहेंगे।
पुलिस के मुताबिक, 31 की जशभन में शामिल होने मॉल में आने वाले प्रत्येक लोगों की जांच पड़ताल के अलावा उन पर निगरानी रखी जाएगी।
इसके अलावा एमजी रोड स्थित डीटी सिटी सेंटर, मेट्रोपोलिटिन मॉल और जेएमडी मॉल के लिए भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
क्या रहेगा खास
-सहारा मॉल के सभी फ्लोर पर पुलिस के अधिकारी निगरानी रखेंगे
-मुख्य गेट पर पुलिसकर्मी आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखने के अलावा उनकी जांच पड़ताल करेंगे
-सहारा मॉल की तरफ आने वाले रास्तों पर नाकाबंदी की गई है। जहां एक सब इंस्पेक्टर समेत नौ पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
-एमजी रोड स्थित मॉल के अलावा किंगडम ऑफ ड्रीम्स में भी रिजर्व फोर्स को तैनात रहेगी।
-सहारा ग्रेस-चक्करपुर रोड पर क्राइम ब्रंाच यूनिट को नाकाबंदी की जिम्मेदारी दी गई है।
31 दिसंबर की रात को सभी मॉल की सुरक्षा के लिए प्लान तैयार किया गया है। कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी। हुड़दंगबाजी करने वालों को तुरंत काबू किया जाएगा।
-नवदीप सिंह विर्क, पुलिस आयुक्त