फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   hindu organisations blames some people want to capture land in the name of land jihad in gurugram

नमाज न पढ़ने देने का मामलाः लैंड जिहाद के नाम पर जमीन कब्जाना चाहते हैं असामाजिक तत्व

Tue, 01 May 2018 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 01 May 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
hindu organisations blames some people want to capture land in the name of land jihad in gurugram
rally against namaz in gurugram - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम सेक्टर-43 में नमाजियों को नमाज न पढ़ने देने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। सोमवार को संयुक्त हिंदू संघर्ष समिति ने शहर में प्रदर्शन कर अतिरिक्त उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


संघर्ष समितियों के पदाधिकारियों ने कहा कि लव जिहाद की तरह लैंड जिहाद के नाम पर यहां जमीन कब्जाने की तैयारी की जा रही है। जिस स्थान पर नेहरू युवा संगठन वर्षों से नमाज पढ़ने की बात कह रहा है, वहां दो महीने पहले तक कुछ नहीं था।
विज्ञापन


पुलिस भी भेदभावपूर्ण कार्रवाई कर रही है। यहां मुस्लिम समाज के लोगों को तो नमाज पढ़ने दिया जा रहा है, लेकिन इसी खाली ग्राउंड के पास बने मंदिर में मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ नहीं करने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघर्ष समिति के बैनर तले हिंदू संगठनों से जुड़े सैकड़ों युवाओं ने कमला नेहरू से उपायुक्त कार्यालय तक प्रदर्शन किया व अतिरिक्त उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने हिंदु युवाओं पर दर्ज किए गए मामले को खारिज करने व मुस्लिम समुदाय को विभिन्न खाली स्थानों पर नमाज न पढ़ने देने की मांग की।

hindu organisations blames some people want to capture land in the name of land jihad in gurugram
नमाज - फोटो : अमर उजाला

संयुक्त हिंदू संघर्ष समिति से जुड़े पदाधिकारी कुलभूषण भारद्वाज, ब्रह्मप्रकाश, राजीव मित्तल, चेतन शर्मा सहित अन्य ने बताया कि पिछले  सप्ताह पुलिस ने नेहरू युवा संगठन की शिकायत पर मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मुकदमा दायर कर गांव वजीराबाद के चार और कन्हेई के दो युवाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

इन्हें अदालत से जमानत मिल गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने इस मामले में एकतरफा कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि सड़क पर नमाज पढ़ने से यातायात बाधित होता है जबकि नमाज पढ़ने की आड़ में सरकारी जमीन पर कब्जा किए जाने का प्रयास भी किया जाता है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस शुक्रवार को खाली ग्राउंड पर पढ़ी जाने वाली नमाज का वह विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि मुस्लिम समुदाय को नजाम पढ़नी है तो वह मस्जिद में जाकर पढ़े। इसके अलावा उन्होंने अतिरिक्त उपायुक्त से युवाओं पर दर्ज मुकदमे खारिज करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed