{"_id":"a7a599461f0ac69158101f4c6033aa16","slug":"hinden-airbase-in-the-central-school-student-forcibly-administered-alcohol-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय विद्यालय में छात्रा को जबरन पिलाई शराब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय विद्यालय में छात्रा को जबरन पिलाई शराब
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 28 Jul 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंडन एयरबेस स्थित केंद्रीय विद्यालय में सोमवार को एक छात्रा शराब के नशे में मिली, जिसके बाद स्कूल में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
मामले को दबाने में लगे रहे स्कूल प्रबंधन ने करीब दो घंटे बाद छात्रा के परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों का आरोप है कि कुछ दिन पहले उनकी बेटी की सहेली के साथ स्कूल के ही एक छात्र ने छेड़छाड़ की थी, जिसकी बेटी चश्मदीद है।
उसी आरोपी छात्र ने बदला लेने के लिए जबरन शराब पिलाई है। उन्होंने बताया कि शराब पिलाए जाने के बाद से छात्रा की तबियत खराब है और वह बेहोशी की हालत में है।
विज्ञापन
बेटी की तबियत सुधरने के बाद वे पुलिस से शिकायत करेंगे। परिजनों ने बेटी के साथ दुराचार की भी आशंका जताई है। इंदिरापुरम स्थित शक्तिखंड कालोनी निवासी पीड़ित छात्रा केंद्रीय विद्यालय में पढ़ती है।
विज्ञापन
छात्रा के पिता ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े 12 बजे स्कूल प्रबंधन की ओर से कॉल आई कि उनकी बेटी की तबियत बिगड़ गई है। परिजन स्कूल पहुंचे तो छात्रा बेहोश थी।
उसके मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। डॉक्टर के पास ले गए तो उन्होंने बताया कि शराब पीने के चलते वह बेहोश है। परिजनों का आरोप है कि करीब साढ़े 10 बजे उनकी बेटी लंच करने के लिए कैंटीन गई थी।
कुछ देर बाद कैंटीन में ही वह नशे की हालत में मिली। इसके बाद से स्कूल प्रबंधन लगातार मामले को दबाने में जुटा रहा। हालत बिगड़ने पर उन्हें बताया गया। मामले में जल्द ही वे थाना साहिबाबाद में शिकायत देंगे।
आठ जुलाई को सहेली से छेड़छाड़ की है गवाह
छात्रा के परिजनों ने बताया कि आठ जुलाई को स्कूल के एक छात्र ने न्यायखंड निवासी एक छात्रा से छेड़छाड़ की थी। बेटी उसकी सहेली है। अपनी सहेली के साथ छेड़छाड़ के मामले की गवाह भी थी।
प्रधानाचार्य से शिकायत पर छेड़छाड़ के मामले में छात्रा के परिजनों को पुलिस में शिकायत करने से रोककर आरोपी छात्र को 10 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया था। आरोप है कि उसी छात्र ने बदला लेने के लिए उनकी बेटी को जबरन शराब पिलाई है।
सीसीटीवी फुटेज मांगी तो स्कूल प्रबंधन का जवाब: काम नहीं कर रहे कैमरे
केंद्रीय विद्यालय में हुई इस घटना के बाद स्कूल की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। इतना ही नहीं परिजनों ने बताया कि कैंटीन और अन्य स्थानों पर लगे स्कूल के सीसीटीवी कैमरे भी काम नहीं कर रहे हैं। जब प्रधानाचार्य से सीसीटी फुटेज मांगी गई तो उन्होंने कहा कि कैमरे खराब हैं, सीसीटीवी फुटेज नहीं मिल सकती हैं।
प्रिंसिपल ने किया घटना से इंकार, एयरबेस अधिकारी ने मांगी रिपोर्ट
देर शाम तक स्कूल के प्रधानाचार्य घटना से ही इंकार करते रहे। प्रधानाचार्य लहरी सिंह ने बताया कि स्कूल में कोई घटना नहीं हुई। उधर, एयरबेस के शिक्षा अधिकारी जीएस वोहरा ने घटना की पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि एक छात्रा के नशे में मिलने का मामला सामने आया है। इस पर स्कूल प्रबंधन से रिपोर्ट तलब की गई है, जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
स्कूल-कॉलेज में हुईं घटनाएं
टीएचए के स्कूल में नर्सरी की छात्रा से छेड़छाड़ की गई।
मसूरी के एक कॉलेज में छात्र ने छात्रा को गोली मारी।