फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Himmat app on I- phone

अब I-फोन से भी पहुंचेगी दिल्ली पुलिस

Fri, 20 Mar 2015 12:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 20 Mar 2015 12:32 PM IST
विज्ञापन
Himmat app on I- phone

दिल्ली पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए शुरू किया गया मोबाइल ऐप हिम्मत अब आईफोन रखने वाली महिलाएं भी प्रयोग कर सकती हैं। 1 जनवरी, 2015 को जब मोबाइल ऐप हिम्मत शुरू किया गया था उस समय केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ ने आईफोन पर भी इसको शुरू करने की इच्छा व्यक्त की थी।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के डीसीपी एसके सिंह ने बताया कि आईफोन रखने वाली महिलाओं के लिए बृहस्पतिवार शाम चार बजे हिम्मत ऐप सेवा शुरू हो गई। एप्पल ने इसे शुरू किया है।
विज्ञापन


इस सिस्टम में महिलाएं एसओएस बटन को दबा देंगी तब भी पुलिस कंट्रोल रूम व इलाके के थानाध्यक्ष के पास मैसेज चला जाएगा। साथ ही 30 सेकंड की ऑडियो-वीडियो खुद ही चली जाएगी। कंट्रोल रूम से महिला तुरंत फोन मिलाएगी। अगर महिला फोन नहीं उठाती है तो पुलिस समझेगी की महिला के साथ अप्रिय घटना हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिम्मत ऐप का विंडोज वर्जन जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। हिम्मत ऐप को एंड्रॉयड वर्जन से अब तक 35080 यूजर्स द्वारा डाउनलोड किया जा चुका है। 1 जनवरी से लेकर 19 मार्च तक 2000  से अधिक के अलर्ट मिल चुकेहैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed