{"_id":"678bf9d6d1d7a7b1340745a4","slug":"himachal-pradesh-a-19-year-old-girl-died-after-falling-during-paragliding-in-dharamshala-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal : उड़ान भरते वक्त पैराग्लाइडर युवती का बिगड़ा संतुलन, खाई में गिरने से गंभीर चोटें; अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal : उड़ान भरते वक्त पैराग्लाइडर युवती का बिगड़ा संतुलन, खाई में गिरने से गंभीर चोटें; अस्पताल में मौत
Sun, 19 Jan 2025 12:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:30 AM IST
सार
इस दुर्घटना में पायलट भी घायल हुआ है। वहीं, घायल पायलट टांडा अस्पताल में उपचाराधीन हैं। मृतक युवती की पहचान भावेश्वर खुशी (19) पुत्री जिग्नेश निवासी नारनपुरा अहमदाबाद गुजरात के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंद्रूनाग पैराग्लाइडिंग साइट से टेंडम फ्लाइट के दौरान एक पर्यटक युवती की मौत हो गई। इस दुर्घटना में पायलट भी घायल हुआ है। वहीं, घायल पायलट टांडा अस्पताल में उपचाराधीन हैं। मृतक युवती की पहचान भावेश्वर खुशी (19) पुत्री जिग्नेश निवासी नारनपुरा अहमदाबाद गुजरात के रूप में हुई है।
विज्ञापन
खुशी परिजनों के साथ धर्मशाला पहुंची थी। शनिवार शाम को वह परिवार के सदस्यों के साथ पैराग्लाइडिंग के लिए इंद्रूनाग साइट पहुंची। शाम करीब पौने छह बजे वह पैराग्लाइडर पायलट मुनीष कुमार निवासी टऊ चोहला धर्मशाला के साथ उड़ान भरने लगी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि उड़ान भरने के दौरान युवती का संतुलन बिगड़ गया और वह दौड़ नहीं लगा पाई। इस दौरान संतुलन बिगड़ने के दौरान पायलट और युवती दोनों ही खाई में गिर गए, जिससे खुशी को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
उसे जोनल अस्पताल धर्मशाला लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। कांगड़ा की पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि मामला दर्ज कर सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पायलट को पूछताछ के लिए बुलाया है।