फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   highcourt asks centre how could you ban medicines after approval of drug controller

हाईकोर्ट ने केंद्र से पूछा पास हो चुकी दवाओं को कैसे कर सकते हैं बैन?

Thu, 07 Apr 2016 12:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 07 Apr 2016 12:49 PM IST
विज्ञापन
highcourt asks centre how could you ban medicines after approval of drug controller
                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
ड्रग कंट्रोलर से पास दवा को सरकार कैसे प्रतिबंधित कर सकती है, यह सवाल बुधवार को हाईकोर्ट ने दवा कंपनियों की याचिका पर सुनवाई करते हुए उठाया। सरकार ने कहा स्वीकृत का मतलब प्रतिबंध लगाने से रोक नहीं है। हाईकोर्ट ने सवाल उठाते हुए कहा ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) की स्वीकृति को पूरी तरह कैसे नकारा जा सकता है। सरकार को यह बताना होगा कि डीसीजीआई की स्वीकृति के बाद नीति में क्या बदलाव हुए हैं अन्यथा आज एक पैनल है तो कल दूसरा पैनल होगा।
विज्ञापन
जस्टिस राजीव सहाय एंडलॉ ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि सरकार की रिपोर्ट से ऐसे किसी कारण का खुलासा नहीं हुआ जिसके कारण स्वीकृत दवा पर प्रतिबंध लगा दिया गया। दवा कंपनियों ने 180 याचिका दायर कर सरकार के उस निर्णय को चुनौती दी है जिसके 344 फिक्स्ड डॉज कांबीनेशन (एफडीसी) पर प्रतिबंध लगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार के वकील एएसजी संजय जैन ने कहा कि कानून के मुताबिक डीसीजीआई की किसी भी स्वीकृति को सरकार रद्द कर सकती है। केंद्र सरकार ने कहा कि एक्ट के मुताबिक स्वीकृति मिलने का मतलब सरकार को कार्रवाई से रोकना नहीं है। इससे पहले भी डीसीजीआई की 90 स्वीकृतियों को प्रतिबंधित किया गया था।
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                देश की कई बड़ी दवा कंपनियों ने कोर्ट को बताया कि इस कानून की धारा 26 ए के अंतर्गत तीन तरह की नुकसान दायक दवाओं की श्रेणी बताई गई है। सरकार के मुताबिक जिन दवाओं पर प्रतिबंध लगाया गया है वह तीसरी श्रेणी में आती हैं। इसलिए सरकार को यह बताना चाहिए कि इन एफडीसी में कौन सी दवा या कांबीनेशन गैर जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed