{"_id":"83be0eba94083d412f32315c9c533300","slug":"high-tension-wire-broken-gt-road-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार टूटा, जीटी रोड जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन तार टूटा, जीटी रोड जाम
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 06 Dec 2015 06:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घंटाघर टैक्सी स्टैंड के पास हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूट जाने की वजह से जीटी रोड जाम हो गया। एक घंटे तक करीब पांच कि लोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन
पावर कारपोरेशन के कर्मचारियों ने सप्लाई बंद कर तार हटाया, तब यातायात सामान्य हुआ। दो घंटे बाद तार जुड़ने पर सप्लाई चालू कराई गई। गनीमत रही कि तार वाहनों पर नहीं गिरा।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शाम करीब चार बजे जीटी रोड पर स्पार्किंग के साथ हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से वाहनों के पहिए थम गए।
पावर कारपोरेशन के एसई एसवी यादव ने बताया कि ओवरलोडिंग की वजह से तार टूट गया था, सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारियों से तार जुड़वा दिया गया।
बुलंदशहर में हाईटेंशन तार ने ली थी पांच की जान
हाल ही में बुलंदशहर में हाइटेंशन तार टूट से बस टकरा गई थी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी, 20 से अधिक यात्री झुलस गए थे।