{"_id":"575ab7464f1c1b9c0c9c5434","slug":"high-temperature-whole-day-in-evening-rain-give-relief","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर बरसी आग,शाम को बारिश ने दी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर बरसी आग,शाम को बारिश ने दी राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 11 Jun 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार का दिन बेहद गर्म रहा। सूरज की बेरुखी की वजह से दिनभर आग बरसती रही। जिसकी वजह से सड़कों पर सन्नाटा दिखा। लेकिन शाम को अचानक आई झमाझम बारिश ने मौसम खुशनुमा कर दिया।
विज्ञापन
बारिश के साथ कुछ देर तक ओले भी पड़े। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बता दें कि लगातार बढ़ रहे तापमान ने अधिकांश लोगों को घर में कैद रखा है।
विज्ञापन
हर कोई माथे से पसीना पोछता यही कह रहा है कि उफ! ये गर्मी। शाम करीब चार बजे तक भीषण गर्मी पसीना निकाल रही थी। गर्मी से बचने के लिए लोगों ने कैप, गॉगल्स, गमछों एवं स्कॉर्फ का प्रयोग किया। शाम करीब पौने पांच बजे अचानक मौसम ने रुख बदला। पहले तेज हवा चलने लगी, कुछ ही देर बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण शहर में जगह-जगह जलभराव की समस्या पैदा हो गई। वहीं फॉल्ट के कारण बिजली कटौती का सामना भी लोगों को करना पड़ा।
विज्ञापन