{"_id":"6a783399ca9fa0c78b02bed4","slug":"high-tech-security-ring-at-red-fort-on-independence-day-twenty-thousand-security-personnel-deployed-2026-08-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लाल किले पर अभेद्य सुरक्षा: 20 हजार जवानों की तैनाती, चप्पे-चप्पे पर CCTV कैमरे; एंटी-ड्रोन सिस्टम भी तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाल किले पर अभेद्य सुरक्षा: 20 हजार जवानों की तैनाती, चप्पे-चप्पे पर CCTV कैमरे; एंटी-ड्रोन सिस्टम भी तैयार
Sun, 09 Aug 2026 01:44 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:44 PM IST
सार
दिल्ली के लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए 15 से 20 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था में एनएसजी, कमांडो, स्नाइपर, एनडीआरएफ और क्यूआरटी शामिल होंगी। लाल किले और आसपास एक हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। एंटी-ड्रोन सिस्टम भी सक्रिय रहेंगे।
विज्ञापन
लाल किले की सुरक्षा में हाईटेक पहरा
- फोटो : अमर उजाला GFX
विस्तार
दिल्ली के लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। डीसीपी नॉर्थ राजा बांठिया ने बताया कि सुरक्षा तैनाती की योजना को मानव बल और तकनीकी तैनाती, दो हिस्सों में बांटा गया है। समारोह के दौरान विभिन्न एजेंसियों के करीब 15 से 20 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
#WATCH | Delhi: On security arrangements for Independence Day celebrations at Red Fort, DCP North Raja Banthia says, "The deployment plan is divided into two parts: human deployment and technical deployment. Regarding human deployment, approximately 15,000 to 20,000 security… pic.twitter.com/TKN0cz0g1i
— ANI (@ANI) August 9, 2026विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक यूनिट, नॉर्थ जिला की टीमें, स्थानीय पुलिस, पीसीआर, स्पेशल ब्रांच और स्पेशल सेल के साथ अन्य सुरक्षा बल शामिल होंगे। इसके अलावा बड़ी संख्या में अर्धसैनिक बलों की कंपनियां, कमांडो और एनएसजी की टीमें भी तैनात रहेंगी। इनमें हिट टीमें और स्नाइपर भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
किसी भी संभावित आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ की टीम भी मौजूद रहेगी। वहीं, क्विक रिएक्शन टीमें (QRT) रणनीतिक स्थानों और वॉचटावर पर तैनात की जाएंगी। तकनीकी सुरक्षा व्यवस्था के तहत लाल किले और आसपास के इलाकों में एक हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनकी निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाए गए हैं, जहां प्रशिक्षित कर्मी कैमरों की लाइव फीड पर नजर रखेंगे। जमीनी स्तर पर त्वरित कार्रवाई करने वाली टीमों के लिए भी विशेष स्थान निर्धारित किए गए हैं।
डीसीपी ने बताया कि जरूरत के अनुसार विभिन्न स्थानों पर वीडियो एनालिटिक्स तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया है। इसमें फेसियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS), नंबर प्लेट रिकग्निशन और घुसपैठ का पता लगाने वाली प्रणाली शामिल है। कुछ पुलिसकर्मी बॉडी-वॉर्न कैमरों से भी लैस होंगे।
ड्रोन से संभावित खतरे से निपटने के लिए एंटी-ड्रोन सिस्टम भी लगाए गए हैं। साथ ही पुलिस ऑनलाइन सोशल मीडिया पर होने वाली गतिविधियों और चर्चाओं पर भी नजर रख रही है। डीसीपी ने कहा कि सभी ब्रीफिंग और प्रशिक्षण सत्र पूरे हो चुके हैं और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है।