{"_id":"6967b8e2db49475154045e53","slug":"high-speed-truck-hits-delhi-police-car-constable-injured-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-120226-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: ट्रक ने दिल्ली पुलिस की कार में मारी टक्कर, सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: ट्रक ने दिल्ली पुलिस की कार में मारी टक्कर, सिपाही घायल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के साउथ मोती बाग में रिंग रोड पर मंगलवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने दिल्ली पुलिस की सरकारी कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार का टायर चेक रहे सिपाही प्रहलाद मीणा घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने ट्रक चालक अंजीत वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार वसंत विहार निवासी सिपाही प्रहलाद, एएसआई श्याम सुंदर सरकारी गाड़ी से इलाके में मंगलवार रात करीब 11.10 बजे पेट्रोलिंग पर निकले थे। रिंग रोड पर एमसीडी को-एड प्राइमरी स्कूल, साउथ मोती बाग के पास गाड़ी सड़क किनारे खड़ी करके प्रहलाद कार का टायर चेक कर रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी चालक को गिरफ्तार करने के अलावा ट्रक को भी जब्त कर लिया है।