फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   high speed train

हाईस्पीड ट्रेन के लिए फिर शुरू हुआ झुग्गियों का सर्वे

Tue, 16 Dec 2014 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 16 Dec 2014 02:00 AM IST
विज्ञापन
high speed train

हाई स्पीड ट्रेन चलाने के लिए फरीदाबाद रेलवे नीलम पुल से बाटा पुल के बीच बसी झुग्गियों का सर्वे दोबारा से शुरू कर दिया है। इसके लिए चार रेलकर्मियों को लगाया गया है। शनिवार तक सर्वे का काम पूरा हो जाएगा। उसके बाद लोगों को लीगल नोटिस जारी कर जिला प्रशासन से कब्जा हटवाया जाएगा। ऐसे में जनवरी तक तोड़फोड़ की कार्रवाई नहीं हो पाएगी। इसका असर हाई स्पीड ट्रेन के संचालन पर पड़ेगा।

विज्ञापन


ज्ञात हो कि नीलम पुल से बाटा पुल के बीच रेलवे की जमीन पर झुग्गियां डाल ली गई हैं। करीब बीस वर्षों से लोग यहां रह रहे हैं। झुग्गी का नाम भी कृष्णा कॉलोनी रख दिया है। चूंकि रेलवे दिल्ली से आगरा के बीच हाई स्पीड ट्रेन चलाने की योजना बनाई है। उसके लिए रेलवे लाइन के किनारे सुरक्षा दीवार बनाई जा रही है। लेकिन कृष्णा कॉलोनी में जगह खाली न होने के कारण दीवार बनाने में अड़चन आ रही है। पिछले दिनों रेलवे ने नोटिस चस्पा कर लोगों से झुग्गी हटाने को कहा था, लेकिन झुग्गी नहीं हटाई जा सकी।
विज्ञापन


एसडीएम महाबीर प्रसाद का कहना है कि रेलवे ने अभी तक झुग्गीवालों को लीगल नोटिस नहीं दिया था। उधर रेलवे के कार्यकारी निरीक्षक एके गुप्ता का कहना है कि झुग्गियों का दोबारा सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है। शनिवार तक इसका काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद लीगल नोटिस जारी कर जिला प्रशासन से झुग्गी हटाने को कहा जाएगा। ऐसे में हाई स्पीड ट्रेन का संचालन जनवरी तक टलना निश्चित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed