फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   High speed Honda City car crashed down flyover after breaking railing, both passengers seriously injured

तेज रफ्तार होंडा सिटी कार रेलिंग तोड़ते हुए फ्लाईओवर से नीचे गिरी, कार सवार दोनों कारोबारी गंभीर रूप से घायल

Fri, 28 Aug 2020 09:59 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 28 Aug 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
High speed Honda City car crashed down flyover after breaking railing, both passengers seriously injured
दुर्घटनाग्रस्त हुई कार - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में बृहस्पतिवार देर रात 11 बजे एक तेज रफ्तार होंडा सिटी कार फ्लाईओवर के बीचो-बीच रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि पहले इस कार ने आगे जा रही एक एंडेवर कार को पीछे से टक्कर मारी, जिसके बाद होंडा कार बेकाबू होकर नीचे आ गिरी। जबकि एंडेवर कार चालक को भी चोटें आई हैं। वहीं गंभीर रूप से घायल दोनों युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा कि इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (सार्वजनिक स्थान पर खतरनाक ड्राइविंग करना) और 337 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


बाहरी रिंग रोड पर विकासपुरी फ्लाईओवर पर बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार होंडा कार अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। कार पीरागढ़ी की ओर जा रही थी। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) दीपक पुरोहित ने कहा कि हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस ने दोनों घायलों को पहले पास के ही दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान पुरवा पन्ना निवासी अनुज (29) और बेगमपुरा, राजीव नगर विस्तार निवासी विकास (29) के तौर पर हुई है। अनुज की दिल्ली में इल्क्ट्रोनिक सामान की शॉप है, जबकि विकास  बिल्डिंग मैटेरियल का सामान आपूर्ति करने का काम करता है। वहीं एंडेवर कार सवार को टक्कर के बाद मामूली रूप से चोटें आई हैं, जिसे अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। 
विज्ञापन


हालत बिगड़ती देख परिवारवाले ले गए निजी अस्पताल
अनुज और विकास की हालत बिगड़ती देख डीडीयू अस्पताल पहुंचे परिवारवालें उन्हें निजी अस्पताल ले गए हैं। अनुज को उसके परिवार वाले रोहिणी स्थिति जयपुर गोल्डन अस्पताल ले गए। जबकि विकास को मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे में विकास की गर्दन की हड्डी टूट गई है। घायलों के शरीर में कई जगह पर फ्रैक्चर हुए हैं, जिसकी सर्जरी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूद लोगों ने कार से बाहर निकाला
होंडा सिटी कार के फ्लाईओवर से नीचे पलटने के बाद गनीमत रही कि नीचे सड़क पर कोई उसकी चपेट में नहीं आया। सड़क के नीचे मौजूद लोगों ने तत्काल जमीन पर गिरे कार में फंसे घायलों को निकाला और पुलिस को घटना की जानकारी दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक विकास को नजदीकी अस्पताल ले जाया जा चुका था। जबकि अनुज को पुलिस की मदद से अस्पताल से पहुंचाया गया। 

फ्लाईओवर पर ट्रैफिक को कुछ देर के लिए रोका गया
विकासपुरी से पीरागढ़ी की ओर जाते वक्त होंडा सिटी कार हादसे का शिकार हो गई, जिसके बाद वहां कुछ देर के लिए ट्रैफिक को रोक दिया गया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद ही फ्लाईओवर को दोबारा चालू किया। 


सील्ट बेल्ट ने बचाई जान
हादसे के वक्त मौके पर अनुज व विकास को कार से निकालने वाले प्रत्यक्षदक्षियों ने बताया कि दोनों ने सील्ट बेल्ट लगा रखा था। हालांकि कार उल्टी होने से उनका बाहर निकला मुश्किल था। किसी तरह राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed