{"_id":"67e926d8e142b3683b03a3b2","slug":"high-speed-car-collided-with-a-tree-in-delhi-s-narayana-two-died-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Accident: नारायणा में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत और दो युवक हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Accident: नारायणा में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत और दो युवक हुए घायल
Sun, 30 Mar 2025 04:41 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 30 Mar 2025 04:41 PM IST
सार
पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि चारों दोस्त थे और रात में सभी घूमने के लिए गए थे। वहां से वापस आने के दौरान नारायणा के पास हादसा हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के नारायणा इलाके में शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार सियाज कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि अन्य दो घायल हो गए। घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों की शिनाख्त हरिनगर निवासी 22 साल के लक्षित और 21 साल के यश वर्मा के रूप में हुई है। वहीं 22 साल के यश गुप्ता और 23 साल के हिमांशु का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, घायल अभी बयान देने की हालत में नहीं है। पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि चारों दोस्त थे और रात में सभी घूमने के लिए गए थे। वहां से वापस आने के दौरान नारायणा के पास हादसा हो गया। लक्षित पारिवारिक व्यवसाय करते थे, वहीं यश वर्मा के परिवार का स्टील का कारोबार है। जिसमें वह पिता का हाथ बंटाते थे। यश गुप्ता कपड़े की फैकटरी में काम करता है।
विज्ञापन