फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   High level committee constituted and case filed in Fire at AIIMS

एम्स में आग: उच्च स्तरीय कमेटी गठित, हौजखास थाने में अज्ञात लोगों पर केस, जांच शुरू

Mon, 19 Aug 2019 02:44 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 19 Aug 2019 02:44 AM IST
विज्ञापन
High level committee constituted and case filed in Fire at AIIMS
एम्स में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भीषण आग प्रकरण में दूसरे दिन रविवार को हौजखास पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं, सुबह एम्स के अधिकारियों के साथ बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आंतरिक जांच के भी निर्देश दिए। एम्स प्रबंधन ने उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर कारणों की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


टीचिंग ब्लॉक की प्रयोगशालाएं में रासायनिक रिसाव की आशंका के चलते एफएसएल की टीम ने भी पड़ताल की। करीब चार घंटे चली जांच के बाद टीम ने कुछ रासायनिक तत्वों के रिसाव की भी पुष्टि की। उधर, शनिवार देर रात आग पर काबू पाने के लिए पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ डॉग स्कवॉड के माध्यम से इमारत की जांच की। 
विज्ञापन


एम्स प्रवक्ता डॉ. आरती विज ने बताया कि शनिवार शाम टीचिंग ब्लॉक की दूसरी मंजिल पर आग लगी थी। एसी कंप्रेशर फटने के कारण आग ऊपरी मंजिलों तक पहुंच गई। मरीजों को सामान्य वार्ड से दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। सभी मरीज सुरक्षित हैं। एम्स अक्सर अग्निशमन से जुड़े इंतजामों की जांच करता रहता है, लेकिन ये घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः खुलासा: एम्स में आग की चार सबसे बड़ी वजह सामने आईं, 1983 से पहले के नियम हो रखे थे लागू

टीचिंग ब्लॉक में कई प्रयोगशालाएं भी आग की चपेट में आई हैं। रविवार को मरीजों को वापस सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। घटना की जांच के लिए एक कमेटी बना दी है। अग्निशमन से जुड़े बचाव कार्यों पर जोर दिया जा रहा है। मरीजों को जल्द से जल्द रक्त जांच आदि की सुविधा मुहैया कराने के लिए भी इंतजाम किया जा रहा है। 

6 दिन आगे बढ़ी काउंसलिंग
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एम्स में एमबीबीएस कोर्स के लिए 20 और 21 अगस्त को होने वाली काउंसलिंग को अब 26 व 27 अगस्त को कराने का फैसला लिया है। मंत्रालय के अनुसार, एम्स में लगी भीषण आग के बाद तमाम विभाग स्थिति के सुधार में जुट गए हैं। इसलिए एमबीबीएस कोर्स की काउंसलिंग के ओपन राउंड को छह दिन आगे बढ़ाया है। 

अन्य अस्पतालों में भी कराएंगे जांच : केजरीवाल

High level committee constituted and case filed in Fire at AIIMS
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पहुंचे एम्स - फोटो : ani
रविवार सुबह एम्स पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। अग्निशमन विभाग और एम्स के डॉक्टर-कर्मचारियों ने मेहनत करके आग पर काबू पाया। मरीजों को सुरक्षित दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया। आग के कारणों की जांच चल रही है। रिपोर्ट आने के बाद इस पर आगे जानकारी दे सकेंगे। इस घटना के बाद दिल्ली सरकार के अस्पतालों में भी अग्निशमन से जुड़े इंतजामों की जांच की जाएगी।

टीचिंग ब्लॉक सील, आपातकालीन सेवाएं बहाल
फोरेंसिक और अग्निशमन विभाग की टीम ने टीचिंग ब्लॉक को सील कर दिया है। डॉग स्कवॉड की मदद से इमारत में किसी इंसान के होने की आशंका के चलते पड़ताल की गई, लेकिन बाद में टीम ने किसी के भी हताहत नहीं होने की जानकारी दी। उधर, आग से प्रभावित हुईं एम्स की आपातकालीन सेवाएं बहाल हो गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed