फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   High court seeks reply from bjp leader rajeev babbar on cm kejriwal plea

हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर भाजपा नेता राजीव बब्बर से मांगा जवाब

Mon, 12 Oct 2020 06:44 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 12 Oct 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
High court seeks reply from bjp leader rajeev babbar on cm kejriwal plea
kathua gangrape, Delhi High court

दिल्ली हाईकोर्ट ने मानहानि मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अपील पर भाजपा नेता राजीव बब्बर को नोटिस जारी किया है। केजरीवाल तथा अन्य आप नेताओं ने मानहानि मामले में जारी समन को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। मामला मतदाता सूची से मतदाताओं के नाम कटवाने का आरोप भाजपा पर लगाने से जुड़ा है।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति अनु मल्होत्रा ने भाजपा नेता राजीव बब्बर को नोटिस जारी कर 23 नवंबर तक जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने आप नेताओं के खिलाफ निचली अदालत में सुनवाई पर 28 फरवरी को रोक लगा दी थी।
विज्ञापन


बब्बर ने मानहानि शिकायत में कहा था कि आप नेताओं ने जानबूझकर भाजपा पर आरोप लगाए जिससे खास समुदाय के मतदाताओं के बीच नकारात्मक छवि बने। इन मिथ्या आरोपों से पार्टी की छवि को भारी नुकसान हुआ है। उनका आरोप था कि न केवल केजरीवाल ने बल्कि अन्य नेताओं ने भी भाजपा को बदनाम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed