{"_id":"5c6b4713bdec2273792f4d05","slug":"high-court-ordered-to-planted-fifty-plant-to-be-charged-in-sexual-harassment","type":"story","status":"publish","title_hn":"यौन उत्पीड़न का आरोपी स्कूल में लगाएगा 50 पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यौन उत्पीड़न का आरोपी स्कूल में लगाएगा 50 पौधे
Tue, 19 Feb 2019 05:30 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 19 Feb 2019 05:30 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली हाईकोर्ट ने यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी को अग्रिम जमानत देते हुए उसे एक सरकारी स्कूल में 50 पौधे लगाने का आदेश दिया है। आरोपी पर कनॉट प्लेस थाने में यौन उत्पीड़न व रास्ता रोकने का मुकदमा 2018 में दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति सुनील गौड़ ने आरोपी को दो सप्ताह में नीम और पीपल के 25-25 पौधे लगाने का निर्देश दिया है। स्कूल के प्रिंसिपल को पौधरोपण का काम सुनिश्चित करने और जांच अधिकारी को एटीआर पेश करने निर्देश दिया है।
विज्ञापन
कोर्ट ने जमानत मंजूर करते हुए यह भी साफ किया कि अग्रिम जमानत की छूट का गलत फायदा उठाने या सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने पर राज्य के पास इस आदेश को रद्द करने की पूरी छूट होगी। कोर्ट ने आरोपी की गिरफ्तारी पर रोक के 17 दिसंबर 2018 के अंतरिम आदेश को भी स्थाई कर दिया है।
विज्ञापन
मामले में आरोपी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अग्रिम जमानत देने का आग्रह किया था। उसके सह-आरोपी को निचली अदालत ने जमानत दे दी। इस आधार पर उसने अग्रिम जमानत देने का आग्रह किया था।
कोर्ट ने जमानत प्रदान करते हुए इस बात पर गौर किया कि आरोपी ने पूर्वी दिल्ली के चंद्र नगर स्थित सरकारी स्कूल के पास दो हफ्ते के अंदर नीम और पीपल के 25-25 पौधे लगाने की पेशकश रखी थी।