फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   High court order, reduce one-third staff in district courts

हाईकोर्ट का आदेश, जिला अदालतों में कम करें एक तिहाई स्टाफ

Sun, 22 Mar 2020 05:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 22 Mar 2020 05:31 AM IST
विज्ञापन
High court order, reduce one-third staff in district courts
दिल्ली उच्च न्यायालय (फाइल फोटो)

दिल्ली हाईकोर्ट ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी की सभी जिला न्यायालयों को कोरोना वायरस के प्रभाव से बचने के लिए अतिरिक्त निर्देश जारी किए। हाईकोर्ट ने कोरोना वायरस के प्रभाव को कम करने के संबंध में किए जा रहे प्रबंधों की समीक्षा के आधार पर यह अधिसूचना जारी की है।

विज्ञापन


अधिसूचना में हाईकोर्ट ने सभी जिला न्यायालयों को अतिरिक्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि अदालतों में दैनिक रूप से काम के लिए आने वाले कर्मचारियों की संख्या में एक तिहाई कटौती की जाए। अदालत के अधिकारियों के पूरे कार्यबल के लिए दैनिक आधार पर ड्यूटी के लिए रिपोर्ट करने की कोई आवश्यकता नहीं है। क्योंकि, दिल्ली की जिला अदालतों के कामकाज को काफी हद तक प्रतिबंधित किया गया है। ये निर्देश 31 मार्च, 2020 तक लागू रहेंगे।
विज्ञापन


इस अधिसूचना में संबंधित जिला न्यायाधीशों, जिला और सत्र न्यायाधीशों और प्रधान न्यायाधीशों को निर्देश दिए गए हैं कि मौजूदा स्टाफ को कम करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दें, कर्मचारियों की ड्यूटी का एक रोस्टर बनाया जाए और उसके आधार पर कर्मचारियों को रोटेशनल आधार पर काम पर बुलाया जाए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि अदालतों में कर्मचारियों की संख्या एक तिहाई कम हो गई है। इसके साथ ही अधिसूचना में अधिकतर मामलों की सुनवाई 31 मार्च तक स्थगित किए जाने की बात भी कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिसूचना में निर्देश दिया गया है कि नए तात्कालिक मामलों की सुनवाई के लिए समान अधिकार क्षेत्र की दो या अधिक अदालतें काम के घंटों के दौरान उपलब्ध रहेंगी। इसके साथ ही अधिसूचना में कहा गया है कि दिल्ली न्यायिक सेवा प्रशिक्षु अधिकारियों और ऑन-कोर्ट संलग्नकों को केवल सप्ताह में दो बार ही अदालत में आने के लिए कहा जाना चाहिए। यह भी निर्देश दिया गया कि संबंधित न्यायालय परिसर के जिला और सत्र न्यायाधीश यह सुनिश्चित करेंगे कि न्यायालय भवन दैनिक आधार पर सैनिटाइजर से साफ किए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed