Delhi: केंद्र, दिल्ली सरकार और कई टिकट बेचने वाले पोर्टल को हाईकोर्ट का नोटिस, जानिए क्या है मामला
उच्च न्यायालय ने बुधवार को टिकट स्केलिंग प्रथा यानी बढ़े हुए दामों पर इवेंट टिकट बेचने के खिलाफ दायर याचिका पर केंद्र, दिल्ली सरकार और टिकट बेचने वाले पोर्टलों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। यह याचिका रोहन गुप्ता द्वारा दायर की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्र, दिल्ली सरकार और कई टिकट बेचने वाले पोर्टल को “टिकट स्केलिंग” की प्रथा के खिलाफ दायर याचिका पर नोटिस जारी किया है, जिसमें इवेंट टिकटों को बढ़ी हुई कीमतों पर बेचना शामिल है।
कोल्डप्ले, दिलजीत दोसांझ और करण औजला के हाल ही में हुए कॉन्सर्ट के बाद याचिकाकर्ता रोहन गुप्ता ने यह याचिका दायर की है। अदालत ने याचिका को स्वीकार कर लिया है, जिसमें टिकटों की कालाबाजारी से निपटने के लिए दिशा-निर्देश स्थापित करने की मांग की गई है। याचिका में टिकट स्केलिंग को कानूनी विनियमन के तहत लाने की भी मांग की गई है।
मुख्य न्यायाधीश मनमोहन की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने याचिका को स्वीकार किया, जिसमें टिकटों की कालाबाजारी से निपटने के लिए दिशा-निर्देश स्थापित करने की मांग की गई है। अदालत ने मामले की सुनवाई 18 फरवरी 2025 तय की है।
Delhi High Court issues a notice to the Centre, Delhi Government and several ticket-selling portals on a plea moved against the practice of “ticket scalping” which involves reselling event tickets at inflated prices. The plea, prompted by recent concerts featuring Coldplay,… pic.twitter.com/sSQypcUang
— ANI (@ANI) October 9, 2024